{"_id":"6054c0238ebc3ec4840c67e1","slug":"up-board-exam-date-2021-class-10-time-table-download-date-sheet-from-upmsp-edu-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी याद रखें ये तारीखें, अभी से शुरू करें नियमित तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड 2021 : 10वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी याद रखें ये तारीखें, अभी से शुरू करें नियमित तैयारी
Fri, 19 Mar 2021 08:48 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 19 Mar 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : 10वीं कक्षा की डेटशीट
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 (UP Board Exam 2021) की डेटशीट जारी कर दी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया था कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 मई, 2021 तक चलेंगी। जबकि, कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 मई, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा तिथियों में अंतराल की वजह से छात्रों को तैयारी के लिए भी काफी समय मिलेगा। यहां इस खबर में पूरा टाइम टेबल आपको आगे मिल जाएगा। साथ ही सीधे डाउनलोड करने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक भी दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। इस वर्ष कुल 29,94,312 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया है। इनमें 16,74,022 छात्र और 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं। जो छात्र इन परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हम यहां प्रमुख विषयों की डेट शीट उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021: कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए डेटशीट
| तारीख | समय | विषय |
| 24 अप्रैल, 2021 | सुबह 08 से 11.15 बजे तक | हिंदी |
| 28 अप्रैल, 2021 | दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक | कंप्यूटर |
| 29 अप्रैल, 2021 | दोपहर 02 बजे से शाम 5.15 बजे तक | ईकोनॉमिक्स, कॉमर्स |
| 30 अप्रैल, 2021 | सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक | इंग्लिश |
| 03 मई, 2021 | सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक | सोशल साइंस |
| 04 मई, 2021 | दोपहर 02 से शाम 5.15 बजे तक | इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
| 05 मई, 2021 | सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक | साइंस |
| 10 मई, 2021 | सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक | गणित |
कमेंट
कमेंट X