UP Board Exam 2022: जानिए यूपी बोर्ड दसवीं के गणित विषय की परीक्षा में किस तरह के पूछे जाते हैं सवाल, कैसे करें इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत जल्द ही आने 24 मार्च से हो रही है और 12 अप्रैल 2022 तक चलेगी। परीक्षा के लिए 10 दिन से भी कम दिन का समय बचा है। ऐसे में इस लेख में यूपी बोर्ड दसवीं के स्टूडेंट्स के लिए उनकी गणित की परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों को साझा किया गया है। ये प्रश्न वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड दसवीं के मैथ्स के एग्जाम में पूछे जा चुके हैं। बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए विद्यार्थी सफलता डॉट कॉम पर भी विज़िट कर सकते हैं। वहीं, अगर स्टूडेंट्स घर पर रहकर दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में रहकर परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करना चाहते हैं तो ऐसे छात्रों को तुरंत UP Board Math Question Bank- Download FREE PDF वाले लिंक पर क्लिक करके अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।
2020 में 10वीं की गणित की परीक्षा में किस तरह के पूछे गए थे प्रश्न
1. 1 से 15 तक की सम संख्याओं का समांतर माध्य होगा?
a. 6 b. 8
c. 10 d. 12
2. दो समरूप त्रिभुजों के परिमाप क्रमश: 40 सेमी तथा 60 सेमी हैं। इनके क्षेत्रफलों में अनुपात ज्ञात कीजिए।
3. y का मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए बिन्दु P(2, -3) और Q(10, y) के बीच की दूरी 10 मात्रक है।
4. सड़क के एक ओर स्थित एक मकान के, सड़क के दूसरी ओर स्थित मीनार के शिखर से मकान की छत और आधार के अवनमन कोण क्रमश : 45 अंश और 60 अंश है। यदि मकान कु ऊंचाई 10 मीटर है तो मीनार की ऊंचाई ज्ञात कीजिए?
5. 5 सेमी त्रिज्या के वृत पर ऐसी दो स्पर्श-रेखाएं खीचिए जो परस्पर 60 अंश के कोण पर झुकी हों। रचना के पद लिखिए।
इस तरह के जटिल और महत्वपूर्ण सवालों का अभ्यास करने के लिए यूपी बोर्ड दसवीं के छात्र सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क कोर्स से जुडने के लिए तुरंत अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड करें।
यूपी बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स कैसे डाउनलोड करें गणित की फ्री ई-बुक
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के कक्षा हाईस्कूल में गणित विषय के साथ पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी ने एक खास क्वेश्चन बैंक तैयार किया है। इस क्वेश्चन बैंक में चैप्टर वाइज प्रश्नों और उसके उत्तरों को आसान शब्दों में समझाया गया है ताकि ऐसे छात्र-छात्राओं को मदद मिल सके जो पूरे वर्ष किन्ही करणों से अपनी तैयारी पर फोकस न कर पाएं हो। इस महत्वपूर्ण प्रश्नों की ई-बुक को बहुत ही सरल भाषा में और चैप्टर वाइज ढंग से डिजाइन किया गया है। फ्री ई-बुक का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभी UP Board Mathematics-Free Question Bank Ebook-2022 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X