फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2021: UPMSP extends last date for 10th, 12th exams, Apply till 5 January 2021

UP Board: 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने का अब भी है मौका, 5 जनवरी तक बढ़ी अंतिम तिथि

Fri, 25 Dec 2020 11:18 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 25 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2021: UPMSP extends last date for 10th, 12th exams, Apply till 5 January 2021
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021

UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी, 2021 तक बढ़ा दी है। अब छात्र इन दोनों ही क्लासेस के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र आवेदन करने से चूक गए थे, वे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल नोटिस का लिंक भी खबर में आगे दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बदली परिस्थितियों में बहुत से विद्यार्थी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे, अब उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है। ध्यान दें, संस्था द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व कोषपत्र की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 10 जनवरी रखी गई है। वहीं, कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण अब 10 जनवरी तक होगा।
विज्ञापन


ऑफिशियल नोटिस
हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर अपने नियम और सख्त किए थे। कोरोना काल में परीक्षा केंद्रों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके अलावा जिन स्कूलों की पहुंच मुख्य सड़कों तक नहीं हैं या फिर जो 10 फीट चौड़ी नहीं हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


LIVE JOB NEWS: Sarkari Naukri 2020 LIVE: भारतीय सेना व नौसेना, रेलवे, बैंक समेत कई जगहों पर नौकरियां, छूट न जाए मौका
 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed