UP Board Exam 2021: कल से शुरू हो रही अंक सुधार परीक्षाएं, अच्छे नंबर के लिए ऐसे करें अंतिम तैयारी
UP Board Exam 2021: यूपीएमएसपी के शेड्यूल के अनुसार UP Board की शैक्षणिक सत्र 2021-22 की अंक सुधार और पूरक परीक्षाओं के लिए अब महज कुछ ही घंटों का समय शेष बचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का विशेष मौका दिया है। यूपीएमएसपी के शेड्यूल के अनुसार UP Board की शैक्षणिक सत्र 2021-22 की अंक सुधार और पूरक परीक्षाओं के लिए अब महज कुछ ही घंटों का समय शेष बचा है। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाएं 18 सितंबर से शुरू हो रही हैं।
ऐसे में विद्याथियों को अब ईमानदारी, जी-जान से पूरी मेहनत और लगन के साथ परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाना चाहिए। हम यहां बोर्ड परीक्षाओं के लिए विभिन्न विषयों की आसानी से पक्की तैयारी करने का तरीका बता रहे हैं। साथ ही प्रमुख विषयों के लिए ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा कर रहे हैं। जिनसे आप बेहतरीन तैयारी कर पाएंगे। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब से लगभग कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं ऐसे में इसके लिए परीक्षार्थियों को कड़ी मेहनत और स्ट्रेटेजिक तैयारी करने की जरूरत है।
यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा की ऐसे करें तैयारी
- सभी विषय के परीक्षार्थियों को अपनी पूर्व तैयारी के आधार पर जो पढ़े गए टॉपिक्स को रिवाइज करना चाहिए।
- जितना पाठ्यक्रम आपने अभी तक पढ़ लिया है या रोज पढ़ रहे हैं उसके छोटे-छोटे प्वॉइंट्स में नोट्स बनाएं।
- छोटे-छोटे प्वॉइंट्स में नोट्स बना लेने से परीक्षा के ऐन वक्त पहले आपको तुरंत रिवीजन करने में मदद मिलेगी।
- अंतिम समय में पूरी किताब पढ़ पाना आसान नहीं होता, इसमें समय भी बहुत खराब होता है।
इन अहम बातों का भी रखें ध्यान
- छोटे-छोटे नोट्स पाठ्यपुस्तक में से संबंधित चैप्टर के सारांश में से तैयार किए जा सकते हैं।
- पाठ्यपुस्तक में सभी चैप्टर की समरी यानी सारांश में उस चैप्टर की सारी सूचनाओं और जानकारियों का निचोड़ होता है।
- सारांश में पढ़ लेने मात्र से आप उस चैप्टर के विस्तृत सामग्री के बारे में जान जाएंगे।
- पूरा चैप्टर पढ़ने के अपेक्षा सिर्फ सारांश पढ़ना और याद रखना बेहद आसान होता है।
- जिस भी विषय की तैयारी करो, उसके टॉपिक का कॉन्सेप्ट क्लियर करने की जरूरत है।
कमेंट
कमेंट X