फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Alert: Beware of Fake Websites, Only upmsp.edu.in is the Official Portal; Read here

UP Board Alert: यूपी बोर्ड ने फर्जी वेबसाइट्स को लेकर जारी किया अलर्ट, सिर्फ upmsp.edu.in है आधिकारिक पोर्टल

Wed, 10 Sep 2025 08:36 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 10 Sep 2025 08:36 AM IST
सार

UP Board (UPMSP): माध्यमिक शिक्षा परिषद ने फर्जी वेबसाइट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। परिषद ने कहा कि छात्र, अभिभावक और विद्यालय फर्जी वेबसाइट्स से बचें और सिर्फ www.upmsp.edu.in ही आधिकारिक पोर्टल है।

विज्ञापन
UP Board Alert: Beware of Fake Websites, Only upmsp.edu.in is the Official Portal; Read here
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

UP Board Official Website Alert: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने की सख्त हिदायत दी है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की केवल एक ही आधिकारिक वेबसाइट (www.upmsp.edu.in) है। इसी पोर्टल पर परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं, आदेश और नोटिस जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में बोर्ड के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ फर्जी वेबसाइट्स (जैसे upmsp-edu.in और upmsponline.in) सक्रिय हो गई हैं। इन वेबसाइट्स पर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित करने वाली गलत सूचनाएं साझा की जा रही हैं। कई बार इन नकली साइट्स पर पंजीकरण, एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा तिथि या अन्य अपडेट्स के नाम पर झूठी जानकारी दी जाती है, जिससे परीक्षार्थी असमंजस में पड़ जाते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट सिर्फ www.upmsp.edu.in है

परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि किसी भी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी, परीक्षा शेड्यूल, पंजीकरण प्रक्रिया, रिजल्ट और अन्य आदेश केवल आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in
 पर ही उपलब्ध होंगे। छात्रों, शिक्षकों और विद्यालयों से अपील की गई है कि वे किसी भी अन्य वेबसाइट से प्राप्त जानकारी पर भरोसा न करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्तियां और आदेश मीडिया तथा बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के अलावा कहीं और प्रकाशित नहीं किए जाते। इसलिए, यदि कोई सूचना किसी अन्य वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे, तो उसे तुरंत नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए।

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

बोर्ड ने कहा कि गलत जानकारी फैलाने वाली वेबसाइट्स और लिंक से दूर रहना ही समझदारी है। इन वेबसाइट्स पर दी जाने वाली फर्जी सूचनाएं छात्रों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद कर सकती हैं। वहीं, कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि नकली पोर्टल्स शुल्क या व्यक्तिगत जानकारी मांगकर धोखाधड़ी का प्रयास करते हैं।

छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने ब्राउजर में वेबसाइट का नाम सही-सही टाइप करें और केवल आधिकारिक पोर्टल से ही अपडेट प्राप्त करें। यूपी बोर्ड की ओर से जारी यह अलर्ट परीक्षा सत्र में छात्रों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed