{"_id":"5e8c0f078ebc3e767813fdfb","slug":"up-board-2020-results-will-come-on-this-date-of-june-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020: उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी, जून की इस तारीख को आएगा परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2020: उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी, जून की इस तारीख को आएगा परिणाम
Tue, 07 Apr 2020 11:21 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
up board 2020
- फोटो : अमर उजाला
UP Board 2020: कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जनता घरों में रहकर सरकार की मदद कर रही है। बिजनेस सेक्टर से लेकर शिक्षा सेक्टर तक हर क्षेत्र आज इस महामारी के चलते प्रभावित है। न जानें कितने राज्यों ने अपनी बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा शिक्षा के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है। लेकिन यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है।
विज्ञापन
हाल ही में एक न्यूज चैनल को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि चूंकि कोराना वायरस के चलते लॉकडाउन की घोषणा की गई है इसलिए मूल्यांकन 19 मार्च को ही बंद कर दिया गया था। जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा वैसे ही इसके मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। हमारी कोशिश है कि परीक्षा के परिणाम जून के पहले हफ्ते में जारी हो जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में यूपी बोर्ड के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें लिखा था कि बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा 2020 का परिणाम बिना मूल्याकंन के घोषित होगा। लेकिन बोर्ड ने इस खबर को फर्जी बताया है। ये जानकारी खुद बोर्ड के सचिव ने दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि सोशल मीडिया पर सचिव के नाम से एक पत्र जारी हुआ, जिसमें लिखा था कि कोविड 19 के चलते उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में कठिनाई के कारण बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया है।
पत्र में यह भी कहा गया था कि यह निर्णय छात्रों के हित में लिया गया है। इस संबंध में सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से कहा गया कि यह खबर पूरी तरह से आधारहीन है। लॉकडाउन खत्म होते ही मूल्यांकन की तिथि पर फैसला लिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X