{"_id":"5eb4d2afe71a0f3d2f568f9b","slug":"up-board-2020-result-know-about-this-agriculture-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: इस क्षेत्र में नौकरियों की कमी नहीं, 12वीं पास छात्र सुनहरा बनाएं अपना कल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: इस क्षेत्र में नौकरियों की कमी नहीं, 12वीं पास छात्र सुनहरा बनाएं अपना कल
Fri, 08 May 2020 09:01 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 08 May 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
agriculture loan Budget 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ने से छात्र-छात्राओं को भी सोचने का मौका मिल गया है। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा समय रहते संपन्न हो गई। ऐसे में उम्मीदवारों को अब बस परिणाम का इंतजार है। यहां हम आपको एक ऐसे क्षेत्र के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए अपना कल सुनहरा बना सकते हैं।
जो छात्र 12वीं साइंस विषय के साथ करते हैं तो वे सबसे पहले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोचते हैं। बता दें कि हर साल इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। लेकिन हर उम्मीदवार को सीट नहीं मिल सकती। हालांकि आपको इसके लिए परेशान बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर आपने कक्षा 12वीं की पढ़ाई साइंस विषय के साथ की है, तो आपके पास सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल ही विकल्प नहीं है।
इससे अलग ऐसे कई क्षेत्र हैं, जो नये हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इंजीनियरिंग से अलग ये वो क्षेत्र हैं जहां प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं, अगर आपने इनमें विशेषज्ञता हासिल कर ली, तो आपकी सैलरी भी बंपर होगी। हम आगे पढ़ेंगे की साइंस विषय के साथ भविष्य में किन क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है।

भारत कृषि प्रधान देश है, भारत सरकार 2022 तक सकल उत्पाद को दोगुना करना चाहती है। कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का उपयोग अब पहले की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में यहां करियर की काफी संभावनाएं हैं। यही कारण है कि इन दिनों कृषि महाविद्यालयों में एडमिशन पाने के लिए युवाओं के बीच होड़ लगी है।
- अगर आप भी कृषि अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़कर कृषि वैज्ञानिक या आधुनिक किसान बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर बीएससी एग्रीकल्चर या फिर बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स की डिग्री हासिल करनी चाहिए।
- यह डिग्री एग्रीकल्चर, वेटरनरी साइंस, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, फॉरेस्टरी, हॉर्टीकल्चर, फूड साइंस और होम साइंस में से किसी भी एक विषय में ले सकते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आप सीधे खेती और इससे संबंधित गतिविधियों से जुड़कर कृषि क्षेत्र में नाम रोशन कर सकते हैं।
- आज भी भारत की करीब 70 फीसदी जनसंख्या जीविका के लिए पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में कृषि क्षेत्र में पढ़े-लिखे किसानों की सख्त जरूरत है।
- कृषि क्षेत्र में मार्केटिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में करियर के सुनहरे अवसर हैं। इसके अलावा आप नेशनलाइज्ड बैंकों में बतौर कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण विकास अधिकारी, फील्ड ऑफिसर बनकर भी शानदार करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही राज्यों के विभिन्न कृषि विभागों में भी रोजगार के काफी अवसर मौजूद हैं।
- एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट बनने के लिए यह जरूरी है कि आप फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स के अलावा बायोलॉजी विषयों के साथ बारहवीं पास हों और यदि आप एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो आपको बैचलर इन इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी अथवा कम से कम एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करना होगा।
- यदि आप प्रोफेशल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं तो इन कोर्सेज में दाखिले के लिए संबंधित विषयों में स्पेशलाइजेशन के साथ-साथ एग्रीकल्चरल साइंस या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना बेहद जरूरी है।
कमेंट
कमेंट X