{"_id":"5e70ae748ebc3ea4be7369cf","slug":"up-board-2020-know-about-more-details-regarding-checking-of-board-copies","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: जानें अभी तक कितनी कॉपियों का हुआ मूल्यांकन?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board: जानें अभी तक कितनी कॉपियों का हुआ मूल्यांकन?
Tue, 17 Mar 2020 04:33 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 17 Mar 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं अब खत्म हो गई हैं। छात्र-छात्राओं को अब परिणाम का इंतजार है। बता दें, सोमवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर शुरू हुआ। मूल्यांकन के पहले कोरोना से बचाव की क्लास में परीक्षकों को संक्रमण से बचाव के तरीके बताए गए। फिर मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
अभी तक कितनी कॉपियां चेक हो गई हैं? और कोरोना वायरस को लेकर क्या-क्या सावधानियां बरत रहे हैं मूल्यांकनकर्ता? पढ़ते हैं आगे...
मुख्य जानकारी-
- पहले दिन 30 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। ध्यान दें, ये आंकड़ें केवल सोमवार तक के हैं।
- शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पीबी इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज, केपी इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज शामिल हैं।
- सोमवार को सुबह 9.30 बजे अधिकारियों की देखरेख में कोठार से उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर लाई गईं।
- मूल्यांकन कार्य से पहले यहां परीक्षकों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें कोरोना से बचाव के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी गई।
- सुबह 11.30 बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। पहले दिन राजकीय इंटर कालेज में 1055 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
- पीबी इंटर कालेज में 18312, केपी इंटर कालेज में 4534 और तिलक इंटर कालेज में 6468 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
- डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो रहा है। पादर्शिता के साथ मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X