फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 2020 know about exam result date for 10th, 12th students

UP Board 2020: मुख्यमंत्री ने दिए जरूरी निर्देश, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम

Sat, 28 Dec 2019 11:05 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 28 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
up board 2020 know about exam result date for 10th, 12th students
UP board result - फोटो : Social Media
UP Board 2020 : यूपी बोर्ड के तहत होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2020 के बीच घोषित किया जाएगा। 17 से 26 मार्च तक मूल्यांकन होगा। सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह घोषणा करते हुए इसकी तैयारी करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MBBS-BDS में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जानें नीट यूजी परीक्षा की तिथि
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेरठ के एनआईसी भवन में संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू हो रही हैं और छह मार्च तक चलेंगी। हिदायत दी गई है कि जनवरी में सिलेबस को खत्म कर दिया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और राउटर लगवा दिए जाएं। जनवरी माह में ही इसे सुनिश्चित कर दिया जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि मेरठ में 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 75 परीक्षा केंद्रों पर राउटर लगा दिए गए हैं, जबकि 26 केंद्रों में लगने अभी बाकी हैं। मॉनिटरिंग के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसमें कई बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। एक स्क्रीन पर 10 से ज्यादा विद्यालयों की मॉनिटरिंग होगी। विद्युत सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। इस बार परीक्षा केलिए पंजीकरण कराने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86 हजार 280 परीक्षार्थी (इंटरमीडिएट 43274 और हाईस्कूल 43006) हैं।

ये भी पढ़ें- मार्केट में बढ़ती मांग को देखकर IIT ने उठाया बड़ा कदम, शुरू की नई बैचलर पढ़ाई

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed