UP Board Class 10th Results: 10वी में टॉप-3 में छह बच्चे, इनमें पांच लड़कियां, टॉपर प्राची को मिले 98.50% अंक
UP Board Class 10th Toppers List 2024: यूपीएमएसपी ने आज रिजल्ट की घोषणा के साथ यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स की पूरी सूची भी जारी कर दी है। टॉपर्स लिस्ट नीचे देखें।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Class 10th Toppers List 2024: यूपीएमएसपी ने आज, 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है और इसी के साथ यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स की जारी कर दी है। छात्रों रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा, अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com की मदद से भी अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक कर सकते हैं।
हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और 29 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है।
1. प्राची निगम
2. दीपिका सोनकर
3. नव्या सिंह
3. स्वाति सिंह
3. दीपांशी सिंह सेंगर
3. अर्पित तिवारी
इस साल प्राची निगम सीतापुर ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद दूसरे स्थान पर दीपिका सोनकर फतेहपुर से रही। नव्या सिंह सीतापुर, स्वाति सिंह सीतापुर से तीसरे स्थान रहीं।
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 की घोषणा के बाद सीतापुर के सीता इंटर कॉलेज में जश्न मनाया गया। इस विद्यालय की छात्रा प्राची निगम ने हाईस्कूल में और शुभम वर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया।
#WATCH | Uttar Pradesh: Celebrations at Sita Inter College in Sitapur after the announcement of UP Board Result 2024..
— ANI (@ANI) April 20, 2024
Prachi Nigam and Shubham Verma - students of this school - topped the high school examination and intermediate examination respectively.
(Video Source:… pic.twitter.com/hbbQxwIxUH
UP Board Result 2024: अमर उजाला के पोर्टल पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
- अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
- "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
- वहां उपलब्ध कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
- "सबमिट" पर क्लिक करें। अब आप पंजीकृत हो गए हैं। यूपी बोर्ड 2024 का रिजल्ट प्रकाशित होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
कमेंट
कमेंट X