फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 10th 12th result: Alisha from Lucknow 10th topped and Keshav topped the 12th

UP Board Result 2020: लखनऊ की अलीशा ने 10वीं में व केशव ने 12वीं में किया टॉप

Sat, 27 Jun 2020 02:36 PM IST
अवधेश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result: Alisha from Lucknow 10th topped and Keshav topped the 12th
अलीशा अंसारी और केशव - फोटो : Amar Ujala
UPMSP UP Board 2020 10th/12th Results यूपी बोर्ड 2020 कक्षा 10वीं/12वीं का रिजल्ट: यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं की परीक्षा में 33 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है जबकि 12वीं की परीक्षा में 11 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लखनऊ की अलीशा अंसारी ने 10वीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वह बाल निकुंज इंटर कॉलेज श्रीनगर मोहिबुल्लापुर की छात्रा हैं। वहीं, 12वीं में केशव ने जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया। उन्होंने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केशव, लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम् के छात्र हैं।
विज्ञापन

नतीजों की घोषणा करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार के परीक्षा परिणाम पिछली बार से अच्छे रहे हैं। इसके लिए पूरी शिक्षा विभाग ने बड़ी मेहनत की है सिर्फ 21 दिनों में ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2 करोड़ 91 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।

उन्होंने कहा कि हम सभी परीक्षार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रदेश सरकार की तरफ से एक लाख रुपये व एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल  51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 10वीं में 27,44,976 परीक्षार्थी व 12 में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed