{"_id":"5ef81b22b1af305cd96e8b16","slug":"up-board-10th-12th-result-2020-upmsp-highschool-and-intermediate-class-know-how-to-download-digital-marksheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: एक जुलाई को ऐसे डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: एक जुलाई को ऐसे डाउनलोड करें अपनी डिजिटल मार्कशीट
Sun, 28 Jun 2020 11:36 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
UP board result
- फोटो : Social Media
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम कल यानी 27 जून को घोषित हुए। इस साल 10वीं कक्षा में रिया जैन ने और 12वीं में अनुराग मलिक ने प्रदेश टॉप किया है। बर्षों पुरानी परंपरा को टोड़ते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित किए। उन्होंने परिणाम जारी करने के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट से संबंधित जानकारी भी दी।
विज्ञापन
छात्र अपनी मार्कशीट को एक जुलाई से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in है।
विज्ञापन
हम इस बात का जरूर ध्यान रखेंगे कि 1 जुलाई से छात्रों को मार्कशीट जरूर मिले, लेकिन जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो फेस मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
विज्ञापन विज्ञापन— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 27, 2020
नीचे दिए चरणों का पालन करके छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड-
चरण - 1 सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर मार्कशीट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण- 3 मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, नाम आदि दर्ज करें।
चरण - 4 सबमिट पर क्लिक करें।
अब दिल्ली व कोटा की बेहतरीन फैकल्टी दिलाएगी आपको JEE,UPSEE व NEET में सफलता | आज ही एडमिशन लेने पर पाएं 20% की अतिरिक्त छूट | कूपन कोड - UPBOARD20 - https://bit.ly/3igaoRN
आपके सामने मार्कशीट खुल जाएगी। भविष्य के लिए संभालकर रखें। इस साल परीक्षा में कुल 51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। दसवीं कक्षा में 27,44,976 परीक्षार्थी और बारहवीं कक्षा में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे थे। यदि छात्रों ने अभी तक अपना परिणाम नहीं देखा है तो वे विद्यार्थी बेहद आसानी से अमर उजाला के results.amarujala.com के जरिए अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X