फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE 2025 Registration Last Date Soon; Apply till 30 April at bujhansi.ac.in

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की समयसीमा नजदीक; इस तारीख तक करें आवेदन

Sun, 27 Apr 2025 10:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 27 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
UP BEd JEE 2025 Registration Last Date Soon; Apply till 30 April at bujhansi.ac.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UP BEd JEE 2025: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी 30 अप्रैल को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आप अभी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पहले आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च 2025 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया था। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना 6 फरवरी, 2025 को जारी हुई और इसी के साथ पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई थी। बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की समयसीमा 1 मई से 5 मई 2025 है। आवेदन सुधार विंडो 6 मई से 9 मई 2025 तक खुली रहेगी। प्रवेश पत्र 22 मई, 2025 को जारी होगा। परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने के लिए योग्यता

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक।
  • एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 45% अंक।
  • बीई या बीटेक उम्मीदवारों के लिए, गणित और साइंस विषयों के साथ कम से कम 55% अंक।
  • स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

  • बिना विलंब आवेदन शु्ल्क: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यूपी के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अन्य राज्यों के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 1,400 रुपये जमा करने होंगे।
  • विलंब शुल्क के साथ: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यूपी के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अन्य राज्यों के एससी, एसटी उम्मीदवारों को 2,000 रुपये जमा करने होंगे।

UP BEd JEE 2025 Registration: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर, यूपी बीएड परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंत में, आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed