फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd 2023 Result Out at bujhansi.ac.in Check Bundelkhand University Jhansi UP BEd JEE Result and Cutoff here

UP BEd Result 2023: यूपी बीएड जेईई 2023 का परिणाम जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Fri, 30 Jun 2023 04:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 04:35 PM IST
सार

Bundelkhand University Result|UP BEd JEE Result 2023:: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से शुक्रवार, 30 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UP BEd 2023 Result Out at bujhansi.ac.in Check Bundelkhand University Jhansi UP BEd JEE Result and Cutoff here
UP BEd JEE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bundelkhand University, Jhansi UP BEd JEE Result 2023 Out: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से शुक्रवार, 30 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई के स्कोर कार्ड भी शुक्रवार को ही अपलोड कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 

UP BEd JEE परीक्षा में 4.23 लाख उम्मीदवार हुए थे शामिल

इससे पहले यूपी बीएड जेईई 2023 के एडमिट कार्ड छह जून को जारी किए गए थे। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून, 2023 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1108 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और परीक्षा सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 4.72 लाख अभ्यर्थियों में से 4.23 लाख ने हिस्सा लिया था।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP BEd JEE 2023 Result चेक एवं डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड जेईई 2023 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पूछे गए अनुसार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूपी बीएड जेईई 2023 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed