फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP BED exam result 2021: jhansi bhavna mishra top in exam among girls, got 17th rank

यूपी बीएड परीक्षा परिणाम 2021: लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा ने किया टॉप, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Fri, 27 Aug 2021 05:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 27 Aug 2021 05:38 PM IST
सार

बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में झांसी की भावना मिश्रा ने लड़कियों में टॉप किया है।

विज्ञापन
UP BED exam result 2021: jhansi bhavna mishra top in exam among girls, got 17th rank
भावना मिश्रा और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी परिणाम के मुताबिक लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
छुट्टियों में मोहल्ले के बच्चों को देती थीं फ्री ट्यूशन

छात्राओं में टॉपर और ओवरऑल 17वीं रैंक हासिल करने वाली भावना मिश्रा झांसी की रहने वाली हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में भावना ने बताया कि मेरा हमेशा से लक्ष्य टीचर बनना था। बच्चों को पढ़ाना इतना पसंद है कि मैं छुट्टियों में अपनी कॉलोनी में बच्चों को मुफ्त में पढ़ाया करती थी। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज से बारहवीं पास करने के बाद मैंने बुंदेलखड यूनिवर्सिटी से गणित विषय में बीएससी किया। 

विज्ञापन

आखिरी तीन महीनों में की रेगुलर पढ़ाई

इसके बाद केमेस्ट्री में एमएससी के लिए कॉलेज में दाखिला लिया। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मैं हर रोज यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करती थी। लेकिन परीक्षा की तिथि से तीन महीने पहले मैंने अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए एंट्रेंस बुक और यूट्यूब वीडियो का सहारा लिया। पिछले सालों के पेपर देखने के लिए एंट्रेंस बुक्स का इस्तेमाल करती थी। वहीं कॉन्सेप्ट समझने के लिए कई बार यूट्यूब की मदद लेती थी।

पीजीटी टीजीटी परीक्षा में उत्तीर्ण होना है लक्ष्य

अब मेरा लक्ष्य शिक्षक भर्ती के लिए बीएड के बाद पीजीटी, टीजीटी परीक्षा पास करना है। बता दें कि भावना के पिता राजेंद्र मिश्र मीडियाकर्मी और माता रमा मिश्रा एक गृहणी हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा इस लड़कियों ने हासिल की टॉप 5 में जगह

भावना मिश्रा के अलावा लड़कियों में उन्नाव की प्रज्ञा गुप्ता (अंक -328), गाजियाबाद की कृतिका गुप्ता (अंक - 326), सहारनपुर की अनमोल चौधरी  (अंक -326) और बुलंदशहर की निधि बंसल (अंक -325.6) ने टॉप 5 में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed