फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up bed entrance exam 2020 know bed entrance exam date

UP BEd Entrance Exam 2020: जानिए कब होगी बीएड प्रवेश परीक्षा और कब जारी होगा रिजल्ट

Thu, 02 Jul 2020 06:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
up bed entrance exam 2020  know bed entrance exam date
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यूपी सरकार द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय को राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की अनुमति मिल गई है। सरकार ने 29 जुलाई को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस साल बीएड प्रवेश परीक्षा में 4.31 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। बीएड का रिजल्ट 28 अगस्त को जारी होगा और 14 सितंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा कराई जाने वाली इस राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए शासनादेश जारी हो चुका है। 7 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। यह परीक्षा शासकीय महाविद्यायों व विद्यालयों में ही कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। परीक्षा केंद्रों का सेनेटाइज किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में परीक्षा के संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिए एक संयुक्त समिति गठित करने का आदेश दिया गया है।  परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर एक सैनिटाइजेशन प्रभारी नियुक्त होगा। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों और कर्मचारियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। इससे पहले यह परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed