फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Bed Counselling 2022 Schedule Out at mjpru.ac.in Check How to Apply and Fees Process Sarkari Naukri

UP BEd JEE Counselling 2022: यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां देखें कब-क्या होगा?

Wed, 28 Sep 2022 10:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 10:04 PM IST
सार

UP Bed Counselling 2022 Schedule Out: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन यानी बीएड एडमिशन 2022 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है

विज्ञापन
UP Bed Counselling 2022 Schedule Out at mjpru.ac.in Check How to Apply and Fees Process Sarkari Naukri
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 - फोटो : Rohilkhand University

विस्तार

UP BEd JEE Counselling 2022 Schedule Out: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन यानी बीएड एडमिशन 2022 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in से यूपी बीएड काउंसलिंग शेड्यूल को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा 2022 राज्य के 75 जिलों में 06 जुलाई को आयोजित की गई थी और परिणाम 05 अगस्त को घोषित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई 2022-24 मेरिट सूची में रैंक आवंटित की गई है, वे काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली  की ओर से आयोजित की जाने वाली यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग राउंड में मुख्य काउंसलिंग (राउंड 1): फेज - 1, 2, 3 और 4, पूल काउंसलिंग (राउंड 2), डायरेक्ट एडमिशन (राउंड 3) और राउंड 4 में माइनोरिटी सीट्स पर डायरेक्ट एडमिशन शामिल होंगे।
विज्ञापन

 


 



 
विज्ञापन

UP BEd JEE Counselling 2022 Round-1 फेज-1 की तिथियां 

यूपी बीएड काउंसलिंग ऑनलाइन पंजीकरण 30 सितंबर से 07 अक्तूबर के बीच किया जाएगा और 08 अक्तूबर तक च्वॉइस फिलिंग की जा सकती है। चरण-1 सीट आवंटन परिणाम 09 अक्तूबर को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों द्वारा सीट कंफर्मेशन शुल्क भुगतान 10 से 13 अक्तूबर से किया जाना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें ऑनलाइन मोड के माध्यम से 5650 रुपये (काउंसलिंग शुल्क के रूप में 650 रुपये और अग्रिम कॉलेज शुल्क के रूप में 5000 रुपये) का भुगतान करना होगा। 650 रुपये का परामर्श शुल्क गैर-वापसी योग्य है। कॉलेज आवंटन उम्मीदवार की स्टेट रैंक के साथ-साथ काउंसलिंग के दौरान वरीयता क्रम में उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित किया गया है, उन्हें आवंटन सह पुष्टिकरण पत्र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed