यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: 12वीं के एग्जाम को लेकर मई आखिर तक निर्णय, डिप्टी सीएम ने कही ये बात
- उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय इस महीने के आखिर तक लिया जा सकता है।
- इस बात की जानकारी सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय इस महीने के आखिर तक लिया जा सकता है। इस बात की जानकारी सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति के विश्लेषण के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की जाएगी और उसके बाद बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय इस महीने के आखिर तक लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-यास तूफान का असर: केआईआईटी प्रभावित छात्रों के लिए जून में विशेष परीक्षा आयोजित करेगा
उन्होंने कहा कि हमने पहले ही पेपरों को प्रिंट करवा दिया है एवं डिकोडिड कॉपियों का सेट भी तैयार हो चुका है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए 8,513 केंद्र आवंटित किए गए हैं। कोविड-19 की स्थितियों का विश्लेषण किया जा रहा है और उसके बाद बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
We have already printed the papers, made sets of decoded copies, & allocated 8,513 centers to follow social distancing during examinations. We're analysing COVID situation. We'll discuss with CM & final decision will likely be taken by end of this month: Deputy CM Dinesh Sharma pic.twitter.com/peLBAsCyuZ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 26, 2021
उन्होंने जानकारी दी कि रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई बैठक में देशभर के 90 फीसदी राज्यों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने की मांग की है। क्योंकि विद्यार्थियों के आगे की पढ़ाई के लिए बारहवीं के रिजल्ट को गिना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय लिए जाने के बाद जल्द ही यूपी बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा करेगा। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जब शिक्षा विभाग बारहवीं की परीक्षाओं की तारीख को अंतिम रूप देगा तो स्वास्थ्य विभाग यह देखेगा कि केंद्रों में कोविड प्रोटोकॉल कैसे बनाए रखा जाए।
कमेंट
कमेंट X