फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   University Of Kerala Reschedules PG Entrance Test; New Date Here

केरल विश्वविद्यालय: स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की तिथि रीशेड्यूल, जानिए नई तारीख

Tue, 06 Jul 2021 05:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 06 Jul 2021 05:46 PM IST
सार

  • केरल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। पहले यह परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित होने वाली थी।

विज्ञापन
University Of Kerala Reschedules PG Entrance Test; New Date Here
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

केरल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। पहले यह परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब प्रवेश परीक्षा 1 अगस्त को होगी। विश्वविद्यालय तीन शहरों त्रिवेंद्रम, एर्नाकुलम और कोझीकोड में आवंटित कई परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। गौरतलब है कि केरल विश्वविद्यालय में पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन खिड़की 30 जून को बंद हो गई थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एचएससी रिजल्ट 2021: महाराष्ट्र बोर्ड ने स्कूलों से 21 जुलाई तक ऑनलाइन अंक भरने के लिए कहा
विज्ञापन


दो घंटे की होगी पीजी प्रवेश परीक्षा
विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि पीजी प्रवेश परीक्षा 1 अगस्त को होगी। पीजी प्रवेश परीक्षा कुल दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय आधारित और वर्णनात्मक दोनों प्रश्न शामिल होंगे। जबकि एमसीक्यू एक-एक अंक का होगा और बहुविकल्पीय प्रश्न 60 होंगे। वर्णनात्मक  प्रश्न 40 अंकों के लिए होंगे। आवेदकों को कुल 12 वर्णनात्मक प्रश्नों में से आठ प्रश्नों का प्रयास करना है। केरल विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक वर्णनात्मक प्रश्न पांच अंकों का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: जुलाई के दूसरे हफ्ते में जारी होगा रिजल्ट, पढ़िए पूरी खबर

यूनिवर्सिटी के पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा और पिछले क्वालिफाइंग एग्जामिनेशन के प्रदर्शन के आधार पर होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed