{"_id":"60e444cd8ebc3e694e08644d","slug":"university-of-kerala-reschedules-pg-entrance-test-new-date-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल विश्वविद्यालय: स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की तिथि रीशेड्यूल, जानिए नई तारीख","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल विश्वविद्यालय: स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की तिथि रीशेड्यूल, जानिए नई तारीख
Tue, 06 Jul 2021 05:46 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:46 PM IST
सार
- केरल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। पहले यह परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित होने वाली थी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। पहले यह परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब प्रवेश परीक्षा 1 अगस्त को होगी। विश्वविद्यालय तीन शहरों त्रिवेंद्रम, एर्नाकुलम और कोझीकोड में आवंटित कई परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। गौरतलब है कि केरल विश्वविद्यालय में पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन खिड़की 30 जून को बंद हो गई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एचएससी रिजल्ट 2021: महाराष्ट्र बोर्ड ने स्कूलों से 21 जुलाई तक ऑनलाइन अंक भरने के लिए कहा
विज्ञापन
दो घंटे की होगी पीजी प्रवेश परीक्षा
विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि पीजी प्रवेश परीक्षा 1 अगस्त को होगी। पीजी प्रवेश परीक्षा कुल दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय आधारित और वर्णनात्मक दोनों प्रश्न शामिल होंगे। जबकि एमसीक्यू एक-एक अंक का होगा और बहुविकल्पीय प्रश्न 60 होंगे। वर्णनात्मक प्रश्न 40 अंकों के लिए होंगे। आवेदकों को कुल 12 वर्णनात्मक प्रश्नों में से आठ प्रश्नों का प्रयास करना है। केरल विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक वर्णनात्मक प्रश्न पांच अंकों का होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021: जुलाई के दूसरे हफ्ते में जारी होगा रिजल्ट, पढ़िए पूरी खबर
यूनिवर्सिटी के पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा और पिछले क्वालिफाइंग एग्जामिनेशन के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
कमेंट
कमेंट X