{"_id":"609236978ebc3edca622ecc0","slug":"university-of-allahabad-announces-summer-vacation-till-july-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय: कोरोना की वजह से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: कोरोना की वजह से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
Wed, 05 May 2021 11:39 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 05 May 2021 11:39 AM IST
सार
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने संबद्ध सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के लिए 4 मई से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। अब यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय और सभी विभाग 5 जुलाई तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले यूनिवर्सिटी की गर्मियों की छुट्टी 15 मई से शुरू होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इसे पहले ही घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली यूनिवर्सिटी : कोरोना के चलते 16 मई तक ऑनलाइन कक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है जिसकी वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने की वजह से कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं और परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। अब यूनिवर्सिटी परिसर, उसके संबद्ध कॉलेज और सभी विभाग गर्मी की छुट्टी की अवधि के दौरान छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बंद रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं भी 4 मई से 5 जुलाई के बीच निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से मई सत्र की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
विश्वविद्यालय ने हाल ही में सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की है। जिसमें स्नातक पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष के छात्रों और स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के मध्यवर्ती सेमेस्टर छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रमोट का फैसला लिया गया है।
कमेंट
कमेंट X