फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   University Grants Commission tells universities to postpone all exams

कोरोना : यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित करने का सर्कुलर जारी किया

Thu, 19 Mar 2020 01:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Mar 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
University Grants Commission tells universities to postpone all exams
UGC - फोटो : amar ujala

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस तेजी से भारत में अपने पांव पसार रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में एहतियात के लिए कई राज्यों में परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं और स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है। इस बीच, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च तक परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


यूजीसी ने एक सर्कुलर (परिपत्र ) जारी किया है जिसमें सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च के बाद परीक्षाएं कराने के लिए कहा गया है।  यूजीसी ने परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित करने के साथ ही मूल्यांकन कार्य को भी स्थगित करने का सर्कुलर जारी किया है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से शिक्षकों और छात्रों के साथ इंटरनेट के माध्यम से नियमित संवाद स्थापित करने के लिए कहा है। यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों से कहा है कि वो विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करे ताकि उनको और उनके अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- CBSE: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी परीक्षाओं को इस समय तक किया गया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश के कई राज्यों में प्रतियोगी और स्कूल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यूपी में 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों, मॉल और सिनेमाघरों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसी तरह दिल्ली में भी आगामी 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। देश में करोना संक्रमित मरीजों की संख्या 170 पहुंच गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed