UK Board Results 2019: 2 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों का इंतजार इस दिन हो रहा है खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UK Board Result 2019: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) कक्षा 10वीं का परिणाम और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 30 मई, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित करेगा।
आपको बता दें कि UK Board कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से 26 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 से 25 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं में लगभग 1,49,927 विद्यार्थी और 12वीं में लगभग 1,24,867 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में लगभग 2,74,794 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे। इनमें से 1,49,927 कक्षा 10वीं और 1,24,867 कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए। रिजल्ट का ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। इस बार परीक्षा के लिए प्रदेश में 1317 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 231 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील केंद्र थे। UK Board परीक्षा के परिणाम सुबह 10:30 बजे के बाद जारी होने की संभावना है। 2018 में कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.57% था जबकि कक्षा 12 वीं के लिए 78.97% रहा था।
UK Board Result 2019: कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1: नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
UK Board 10वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)
UK Board 12वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)
चरण 2: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 3: UK परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 4: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X