फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC written letters to universities

अब दिव्यांगों की पढ़ाई, प्लेसमेंट व सुविधाओं का ख्याल रखेगी कमेटी, UGC ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 25 Jun 2019 10:39 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 25 Jun 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
UGC written letters to universities

अब दिव्यांग वर्ग के छात्रों की पढ़ाई, प्लेसमेंट समेत सुविधाओं की देखरेख के लिए इंटरनल कमेटी बनेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राज्यों समेत विश्वविद्यालयों को कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। इसके तहत सेंट्रल, स्टेट, प्राइवेट व डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी समेत अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में दिव्यांगों की सुविधाओं पर कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट भी भेजनी होगी।

विज्ञापन


यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव समेत कुलपतियों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को विशेष सुविधाएं देने का निर्देश तो पहले ही है। उन्हें सुविधाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जिम्मेदारी इंटरनल कमेटी की होगी। सभी विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों को कमेटी गठित करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों को प्रोग्राम व कोर्स के तहत दिव्यांग छात्रों की पूरी सूची तैयार करनी होगी। उनकी कक्षाएं ऊपरी मंजिल के बजाय ग्राउंड फ्लोर पर लगनी चाहिए। यदि कक्षा ऊपरी मंजिल पर चल रही हैं तो स्पेशल रैंप या लिफ्ट का इंतजाम जरूरी है। कक्षा के अलावा विभिन्न विषयों में यदि दिक्कत हो तो विशेष कोचिंग, कैंपस प्लेसमेंट में स्पेशल ड्राइव आदि का भी प्रबंध करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed