{"_id":"5f040468730e5b22273917d5","slug":"ugc-releases-new-guidelines-universities-will-not-cancel-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC ने जारी की नई गाइडलाइंस, विश्वविद्यालयों में नहीं होंगी परीक्षाएं रद्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC ने जारी की नई गाइडलाइंस, विश्वविद्यालयों में नहीं होंगी परीक्षाएं रद्द
Tue, 07 Jul 2020 11:50 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
UGC Guidelines
- फोटो : पीटीआई
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यूजीसी) की नई गाइडलाइंस का छात्रों को बेसब्री से इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए यूजीसी ने सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। नई गाइडलाइंस के अनुसार विश्वविद्यालों में फाइनल परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी। ये परीक्षाएं सितंबर माह में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले ये जानकारी सामने आई थी कि विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की जा रही थी। ये मांग यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन की एक कमिटी द्वारा की जा रही थी। परिस्थिति को देखते हुए उस वक्त ये उम्मीद जताई जा रही थी कि फाइनल इयर के परिणाम पहले हो चुकी परीक्षा के अंक के आधार पर दिए जाएंगे। लेकिन अब कमिशन ने उड़ रही अफवाहों पर रोक लगा दी है। और साफ कर दिया है कि परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
गाउडलाइंस के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर/सेमेस्टर की परीक्षाएं कराना अनिवार्य है। बता दें कि यूजीसी की ये गाइडलाइंस 29 अप्रैल को जारी हुई गाइडलाइंस को प्रभावित करेंगी। पहले ये परीक्षाएं जुलाई के पहले दूसरे सप्ताह में जारी होने वाली थी पर अब इसे बढ़ाकर सितंबर महीना कर दिया है। ध्यान दें कि ये परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मेड में हो सकती हैं।
विज्ञापन
The terminal semester(s)/final year(s) examinations be conducted by the universities/institutions by the end of September 2020: University Grants Commission (UGC) in its revised guidelines https://t.co/ILr4lPdlzQ
— ANI (@ANI) July 6, 2020
कमेंट
कमेंट X