UGC NET 2022 answer key 2022 : एनटीए ने जारी की NET 2022 परीक्षा की आंसर की, यहां देखें
एनटीए ने नेट 2022 परीक्षा की आंसर की जारी की है। छात्र यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET 2022 की आंसर की जारी कर दी है। इसमें तीन चरणों के एग्जाम की आंसर की है। जिन छात्रों ने इस एग्जाम को दिया है वे अपनी आंसर को वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर देख सकते हैं।
एनटीए ने आंसर की के साथ -साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। आंसर की में गड़बड़ी होने पर छात्र 20 अक्तूबर 2022 शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डेडलाइन के बाद दर्ज कोई भी आपत्ति मानी नहीं जाएगी। आपत्ति वाले हर प्रश्न के लिए छात्रों को दो सौ रुपये की फीस जमा करनी होगी।
विषय विशेषज्ञों का पैनल करेगा दर्ज आपत्तियों की जांच
आंसर की में उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों का पैनल करेगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा। उसके बाद उसे ठीक कर दोबारा से जारी किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद एक्सपर्टों द्वारा अंतिम रूप दी जाने वाली कुंजी अंतिम होगी। इसके बाद कोई भी दूसरी आपत्ति मान्य नहीं होगी। आयोग ने कहा है कि 20 अक्तूबर 2022 शाम पांच बजे के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि आंसर डाउनलोड करने के लिए आपको आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड तैयार रखना होगा। यहां हम आपको आंसर की डाउनलोड करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UGC NET 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां से एक नया पेज खुलेगा।
- अपनी डिटेल्स, जन्म तिथि, आवेदन नंबर भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और आंसर की को एक बार चेक कर लें।
- आसंर की में गड़बड़ी होने पर छात्र फीस जमाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- यूजीसी नेट 2022 की आंसर की आप डाउनलोड कर रख सकते हैं।
एनटीए ने देश भर के परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2021 और जून 2022 में आयोजित कराई थी।
कमेंट
कमेंट X