फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET JRF June 2023 Application Ends on 31st May at ugcnet.nta.nic.in, Here’s How to Apply

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जून सत्र के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें फटाफट आवेदन

Wed, 31 May 2023 01:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 01:32 PM IST
सार

UGC NET June 2023 Application Deadline: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से बुधवार, 31 मई, 2023 को UGC NET 2023 जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UGC NET JRF June 2023 Application Ends on 31st May at ugcnet.nta.nic.in, Here’s How to Apply
UGC NET JRF June 2023 Last Date - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET June 2023 Application Deadline: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से बुधवार, 31 मई, 2023 को UGC NET 2023 जून सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार UGC NET जून 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले UGC NET दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 21 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक पांच चरणों में आयोजित की गई थी। उसका परिणाम 13 अप्रैल, 2023 को जारी किया गया था। 

विज्ञापन


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन

UGC NET जून 2023 सत्र 10 मई से शुरू हुए थे पंजीकरण

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2023 जून सत्र के लिए 10 मई, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर पंजीकरण शुरू किया था। UGC NET जून 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2023, शाम 05 बजे तक है। उम्मीदवार 01 जून, 2023 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। 

 

UGC NET जून 2023 सत्र आवेदन पंजीकरण कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर "एप्लीकेशन फॉर यूजीसी-नेट जून 2023" पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    "नया पंजीकरण" पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूजीसी नेट जून 2023 आवेदन पत्र भरें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें। 
 

 

विज्ञापन

UGC NET 2023 परीक्षा 13 जून से

यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए यूजीसी-नेट जून 2023 और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 83 विषयों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता का आयोजन करेगी। यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा का आयोजन 13 जून, 2023 से 22 जून, 2023 तक किया जाएगा। 

 

UGC NET जून 2023 सत्र परीक्षा शुल्क

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए : 1150 रुपये 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ओबीसी श्रेणी (एनसीएल) / ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए : 600 रुपये 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एससी / एसटी / विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) / थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए : 325 रुपये

उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed