{"_id":"6173bd8ebad0db4a5f520711","slug":"ugc-net-exam-2021-nta-released-new-dates-of-ugc-net-2021-exam-know-about-the-time-table-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Exam 2021: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट 2021 की संशोधित तारीखें, यहां जानें परीक्षा का टाइम-टेबल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Exam 2021: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट 2021 की संशोधित तारीखें, यहां जानें परीक्षा का टाइम-टेबल
Sat, 23 Oct 2021 01:15 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:15 PM IST
सार
UGC NET Exam 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा 2021 की संशोधित तिथियां जारी कर दी है। एनटीए ने इन तिथियों को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा 2021 का आयोजन 20 नवंबर 2021 से शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
UGC NET Exam 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा 2021 की संशोधित तिथियां जारी कर दी है। एनटीए ने इन तिथियों को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का आयोजन 20 नवंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
इस बार यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और यूजीसी नेट जून 2021 की परीक्षाएं एक साथ ही आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा का आयोजन पहले 17 अक्तूबर 2021 से 25 अक्तूबर के बीच किया जाना था, लेकिन कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां भी समान दिन पर होने के कारण इसे स्थगित कर दिया था। यूजीसी नेट परीक्षा इससे पहले भी स्थगित की जा चुकी है। यह परीक्षा 2 मई 2021 से लेकर 17 मई 2021 के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण इसे तब स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और यूजीसी नेट जून 2021 की परीक्षाएं एक साथ ही आयोजित कराने का फैसला किया गया था। अब जाकर एनटीए ने नई तिथियां जारी की है।
विज्ञापन
संशोधित तारीखों के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 2021 दो भाग में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का पहला चरण 20 नवंबर 2021 लेकर 30 नंवंबर 2021 तक और दूसरा चरण 1 दिसंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक होगा। खबरों के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, इसके बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का टाइम टेबल
यूजीसी नेट परीक्षा 2021 परीक्षा का पहला चरण- 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 29 और 30 नवंबर 2021
यूजीसी नेट परीक्षा 2021 परीक्षा का दूसरा चरण- 1, 3, 4 और 5 दिसंबर 2021
यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां देखें
यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले यूजीसी नेट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. पेज के नीचे डाउनलोड यूजीसी नेट 2021 एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
3. यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का लॉग इन पेज आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
4. इसमें लॉग इन करने के लिए मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपके स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
6. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X