फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET December 2025 Exam Dates out; will be held from Dec 31 to Jan 7 2026, Check schedule here

UGC NET December 2025: यूजीसी नेट की परीक्षा तिथियों का एलान, 31 दिसंबर से होगी शुरुआत; कैलेंडर में करें नोट

Mon, 13 Oct 2025 11:21 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 13 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

UGC NET December 2025 Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 31 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के पहले सप्ताह तक आयोजित की जाएंगीं।
 

विज्ञापन
UGC NET December 2025 Exam Dates out; will be held from Dec 31 to Jan 7 2026, Check schedule here
UGC NET December 2025 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

UGC NET December Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा की तिथियों का एलान कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

UGC NET City Slip: 10 दिन पहले आएगी शहर सूचना पर्ची

एनटीए ने बताया है कि शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों को यूजीसी-नेट दिसंबर परीक्षा के संबंध में आगे की अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET Application: खुली हुई है आवेदन विंडो

गौरतलब है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन विंडो खुली हुई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर, 2025 (रात 11:50 बजे) है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध "ऑनलाइन" सुविधा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।

यूजीसी-नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। यह पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश और विभिन्न मंत्रालयों से फेलोशिप के लिए भी एक योग्यता परीक्षा है। दो पेपर 180 मिनट के होंगे और पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन

इतना है आवेदन शुल्क

सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी)/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 325 रुपये का परीक्षा शुल्क लागू है।

UGC NET Apply: यूजीसी नेट का फॉर्म कैसे भरें?

  • एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं ।
  • "UGC NET DEC 2025 के लिए पंजीकरण" पर क्लिक करें।
  • फिर, यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो "नया पंजीकरण" पर क्लिक करें।
  • यदि पहले से पंजीकृत हैं तो "लॉगिन" पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • आपका सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed