UGC NET Answer Key 2023: जारी होने वाली है नेट जेआरएफ की उत्तर कुंजी, ऐसे कर सकेंगे चेक
UGC NET JRF Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर सत्र की उत्तर कुंजी जारी करने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET JRF Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर सत्र की उत्तर कुंजी जारी करने वाला है। यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर सत्र की परीक्षा पांच चरणों में अलग-अलग दिनों में आयोजित की गई थी।
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी यूजीसी नेट दिसंबर 2022 उत्तर कुंजी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पांच चरणों में आयोजित की गई थी।
पांचवें चरण की परीक्षा नौ विषयों- उड़िया, पर्यावरण विज्ञान, गृह विज्ञान, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, श्रम कल्याण/ कार्मिक प्रबंधन/ औद्योगिक संबंध / श्रम और समाज कल्याण/ मानव संसाधन प्रबंधन, शिक्षा, मनोविज्ञान, सामाजिक कार्य और संस्कृत के लिए आयोजित की गई थी।
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगइन करें।
- होमपेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 आंसर की के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना वैध पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
- UGC NET दिसंबर 2022 की उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।
- विवरण जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X