फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2021 NTA Opens Application Form Correction Window Check Official Updates

UGC NET 2021: एनटीए ने आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो खोली, इस तारीख तक कर सकेंगे त्रुटि सुधार

Tue, 07 Sep 2021 09:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 09:10 PM IST
सार

NTA UGC NET 2021 Application Form Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सुधार सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने 06 सितंबर, 2021 को या उससे पहले अपेक्षित शुल्क के साथ सफलता पूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया है।

विज्ञापन
UGC NET 2021 NTA Opens Application Form Correction Window Check Official Updates
UGC NET JRF 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) ने दिसंबर 2020 और जून 2021 सेशन के लिए UGC NET 2021 (यूजीसी - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो खोली है। योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण संपादित या संशोधित कर सकते हैं। विवरण में सुधार प्रक्रिया को मंगलवार, 07 सितंबर की शाम से शुरू किया गया है और यह 12 सितंबर, 2021 को रात 11.50 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सुधार सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने 06 सितंबर, 2021 को या उससे पहले अपेक्षित शुल्क के साथ सफलता पूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा कर दिया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 12 सितंबर, 2021 को रात्रि 11.50 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई और परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।  
विज्ञापन


इससे पहले, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 सेशन को 06 से 08 अक्तूबर, 2021 और 17 से 19 अक्तूबर, 2021 को पुनर्निर्धारित किया गया था। यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) सेशन को नियमित करने के आदेश के साथ इस साल एनटीए ने यूजीसी - नेट के दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षाओं को विलय कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UGC NET 2021 आवेदन पत्र सुधार विंडो की तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करने की प्रारंभिक तिथि : 07 सितंबर, 2021 (शाम 4.30 बजे)।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि : 12 सितंबर, 2021 (रात 11.50 बजे)।


UGC NET 2021 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

UGC NET 2021 करेक्शन विंडो में यह विवरण संपादित कर सकते हैं उम्मीदवार

  • उम्मीदवार का नाम
  • माता और पिता का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म की तारीख
  • पते का विवरण
  • श्रेणी
  • परीक्षा शहर
  • पीडब्ल्यूडी स्थिति
  • शैक्षणिक योग्यता
  • फोटो और हस्ताक्षर

UGC NET 2021: आवेदन पत्र में बदलाव कैसे करें?

  • चरण 1: उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • चरण 2: होमपेज पर, 'उम्मीदवार का लॉगिन' अनुभाग पर जाएं।
  • चरण 3: लिंक उम्मीदवारों को लॉगिन पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक जानकारियां दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
  • चरण 4: विवरण में बदलाव करें और आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: आवश्यक परिवर्तन करें यदि कोई हो और आवेदन पत्र को क्रॉस-चेक करें।
  • चरण 6: आखिर में सबमिट बटन लिंक पर क्लिक करें और भविष्य के उपयोग के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लेकर रख लें।


UGC NET 2021 के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट: ugcnet.nta.nic.in


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed