{"_id":"5f6ae68a8ebc3edda848ca6c","slug":"ugc-guidelines-on-new-academic-session-from-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने जारी किया नया अकादमिक कैलेंडर, यूजी-पीजी कोर्स के पहले वर्ष की पढ़ाई नवंबर से","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी ने जारी किया नया अकादमिक कैलेंडर, यूजी-पीजी कोर्स के पहले वर्ष की पढ़ाई नवंबर से
Wed, 23 Sep 2020 11:57 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के पहले वर्ष के बैच के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि यूजी व पीजी कोर्स के प्रथम वर्ष के बैच के लिए नया शैक्षणिक सत्र नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगा। जबकि, यूजीसी के ही पहले शेड्यूल के हिसाब से कई कॉलेजों ने पहले साल के बैच ऑनलाइन शुरू कर दिए हैं। इससे पहले के यूजीसी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि सितंबर 2020 से नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
यूजीसी के पहले दिशा-निर्देशों को देखते हुए कई कॉलेजों ने यूजी व पीजी कोर्स के पहले बैच की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। ऐसे में कई कॉलेजों को यह समझ नहीं आ रहा कि अब नए दिशा-निर्देशों को लागू कैसे करें? दरअसल, यूजीसी के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, अब देशभर के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष की पढ़ाई नवंबर से शुरू होगी। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पहले वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरा करने के भी निर्देश दिए है। पहले वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों की पहली परीक्षा भी मार्च 2021 के दूसरे हफ्ते में होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Rajasthan University 2020: दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही देशभर के विश्वविद्यालय और कॉलेज बंद पड़े हैं। यूजीसी ने शैक्षणिक गतिविधियों को शुरु करने को लेकर प्रोफेसर आर सी कुहाड की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की थी। जिसकी सिफारिश के बाद यूजी व पीजी कोर्स के पहले वर्ष की पढ़ाई नवंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से ऑनलाइन पढ़ाई के तंत्र को पूरी तरह से तैयार करने के लिए कहा है, ताकि आगे भी इसे जारी रखा जा सकें।
कमेंट
कमेंट X