फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Chairman Letter regarding: Standing United in our Fight Against COVID-19 Pandemic

कोरोना से जंग: सभी उच्च शिक्षा संस्थान बनाएं कोविड टास्क फोर्स, यूजीसी ने जारी किए दिशा-निर्देश

Tue, 11 May 2021 03:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 11 May 2021 03:43 PM IST
सार

सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शिक्षकों और छात्रों की मदद के लिए सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को कोविड टास्क फोर्स को गठित करने और हेल्पलाइन शुरू करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
UGC Chairman Letter regarding: Standing United in our Fight Against COVID-19 Pandemic
यूजीसी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शिक्षकों और छात्रों की मदद के लिए सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को कोविड टास्क फोर्स को गठित करने और हेल्पलाइन शुरू करने की सलाह दी है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी की है।

विज्ञापन

अधिसूचना के मुताबिक आयोग ने कहा है कि, "हम सब इस बात से वाकिफ हैं कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों की नीजि और प्रोफेशनल कामों पर असर पड़ रहा है। इन परिस्थितियों से उभरने के लिए छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र कल्याण के मामले में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए साथ मिलकर काम करना होगा।  
विज्ञापन


काउंसलर और मैंटर्स की भी व्यवस्था करने का आग्रह किया
यूजीसी ने अधिसूचना के जरिए अभी उच्च शिक्षा संस्थानों से मानसिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक समर्थन और सभी हितधारकों की भलाई के लिए काउंसलर और मैंटर्स की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। सभी को शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। खुदको, दोस्तों को और परिवार को सुरक्षित करने के लिए सभी हितधारकों को टीका लगवाने की सलाह दी है। इसके साथ ही एनसीसी और एनएसएस सहित जीवन कौशल में सूचित प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की एक टीम गठित करने को कहा है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.ac.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर पढ़ें यूजीसी द्वारा जारी अधिसूचना।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed