फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC asks universities to apply for approval of ODL, online courses for academic year 2025-26, read details

ODL, Online Courses: यूजीसी ने ओडीएल और ऑनलाइन कोर्स के लिए शुरू किए आवेदन, अंतिम तिथि तीन अप्रैल

Fri, 14 Mar 2025 02:51 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 14 Mar 2025 02:51 PM IST
सार

ODL, Online Courses Registratin: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम चलाने के इच्छुक उच्च शिक्षण संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
UGC asks universities to apply for approval of ODL, online courses for academic year 2025-26, read details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

ODL, Online Courses: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम चलाने के इच्छुक उच्च शिक्षण संस्थानों (HEI) से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


यूजीसी के मुताबिक, मान्यता प्राप्त करने के इच्छुक संस्थानों को 3 अप्रैल 2025 तक अपना आवेदन जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और संस्थान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीएल और ऑनलाइन मोड में डिप्लोमा प्रोग्राम

यूजीसी विनियम, 2020 के तहत, मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान (HEI) निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर अन्य विषयों में प्रमाणपत्र और डिप्लोमा कार्यक्रम चला सकते हैं। लेकिन इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने से पहले, संबंधित संस्थानों को अपने वैधानिक प्राधिकारियों और नियामक परिषदों से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

 
यह भी पढ़ेंनीट एमडीएस के लिए खुली सुधार विंडो, आवेदन पत्र में रह गई है कोई गलती...? ऐसे करें संशोधन

एआईसीटीई की मंजूरी की आवश्यकता

यूजीसी के अनुसार, विश्वविद्यालयों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर एप्लीकेशन, ट्रैवल एंड टूरिज्म जैसे विषयों में UG, PG या PG डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू करने के लिए AICTE से पूर्व अनुमोदन या NOC की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालयों को ऐसे पाठ्यक्रम चलाने के लिए अभी भी AICTE की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी।

किन क्षेत्रों में ओडीएल कोर्स की अनुमति नहीं?

यूजीसी नियमों के मुताबिक, कुछ पेशेवर और तकनीकी कोर्स को ओडीएलमोड में चलाने की अनुमति नहीं है। इनमें शामिल हैं:

  • इंजीनियरिंग, चिकित्सा, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, नर्सिंग, वास्तुकला, फिजियोथेरेपी
  • कृषि, होटल मैनेजमेंट और पाक कला प्रबंधन (Culinary Management)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed