फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UG, PG exams cancel by AP government know more details

आंध्र प्रदेश में यूजी-पीजी परीक्षाओं पर फैसला, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक

Wed, 24 Jun 2020 12:02 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 24 Jun 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
UG, PG exams cancel by AP government know more details
HPBOSE

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री आदिमलापु सुरेश ने सूचित किया है कि यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए एपी डिग्री परीक्षा आयोजित करने का निर्णय सरकार द्वारा जल्द ही लिया जाएगा। बता दें कि उन्होंने राज्य भर के कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक की और राज्य में विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित करने के लिए उनके सुझाव मांगे।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा अधिकारियों और उप-कुलपतियों के विभाग द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान, मंत्री ने कहा, "विभिन्न वर्गों द्वारा इस मुद्दे पर पेश किए गए विचारों के बाद, उन्हें मुख्यमंत्री को सूचित किया जाएगा"।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने राज्य में कक्षा 10वीं यानी एसएससी परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। ये परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होने वाली थीं। कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए पूरक परीक्षाएं भी सरकार द्वारा समाप्त की जानी थीं। मंत्री ने घोषणा की थी कि छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा भले ही उन्हें असफल घोषित कर दिया गया हो। बता दें कि ये निर्णय राज्य में कोरोनावायरस की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल आंध्र प्रदेश राज्य द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उपस्थित होना था। परीक्षाएं मार्च में निर्धारित की गई थीं लेकिन बाद में स्थगित कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed