फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UG and PG courses final semester exams not conduct by Haryana government

हरियाणा सरकार ने लिया फैसला, अब यूजी-पीजी की अंतिम सेमेस्टर परीक्षा भी नहीं होंगी आयोजित

Wed, 24 Jun 2020 09:04 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 24 Jun 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
UG and PG courses final semester exams not conduct by Haryana government
- फोटो : pexels.com

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य के विश्वविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों और कॉलेजों में इंटरमीडिएट और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित नही होगी। उन्हें रद्द किया जा रहा है। सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय देश में चल रही कॉविड -19 महामारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जबकि इससे वपहले हरियाणा उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने कहा था कि अंतिम सेमेस्टर की सभी टर्मिनल परीक्षाएं 1 से 31 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। सेकिन परिस्थिति को देखते हिए ये निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और पिछले सेमेस्टर के अंकों के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा । “हरियाणा सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी शिक्षा के संस्थानों में अंतिम सेमेस्टर परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। छात्रों को अगले सेमेस्टर में पदोन्नत किया जाएगा। इसके लिए एक ट्वीट भी किया है, जिसमें लिखा है  कि 
हरियाणा सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा तकनीकी शिक्षा से जुड़े संस्थानों में फाइनल सेमेस्टर व इंटरमीडिएट सेमेस्टर की कक्षाओं की परीक्षाएं संचालित न करने का निर्णय लिया है। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed