UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे थोड़ी देर में; सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए तुरंत करें पंजीकरण
Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें। परिणाम जारी होने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UBSE UK Board 10th 12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी। करीब सवा दो लाख छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार है, जोकि अब समाप्त होने वाला है। नतीजे जारी होने में अब थोड़ा ही समय रह गया है।
यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
सूबे में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई थी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। जिसके लिए 2.23 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
सबसे तेज परिणाम देखने के लिए पंजीकरण करें
परिणाम जारी होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि परिणाम जारी होने पर आप जल्द से जल्द रिजल्ट चेक कर पाएं, तो आपको पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद परिणाम घोषित होने पर आपको सूचित कर दिया जाएगा, जिससे आप सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।
यह भी पढ़ें: कैसा रहा बीते वर्षों में यूके बोर्ड 10वीं के छात्रों का प्रदर्शन? जानें यहां
UK Board Result 2025: 2,23,403 परीक्षार्थी पंजीकृत
प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,13,690 और इंटर के 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 111420 संस्थागत, 2268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर में 105298 संस्थागत, 4401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।
UK Board Result: पासिंग मार्क्स और ग्रेस मार्क्स
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हासिल करने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल होते हैं, उनमें छात्रों को दोनों भागों में अलग-अलग पास होना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र थोड़े अंतर से फेल होता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स का लाभ दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पिछले वर्षों में उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों का कैसा रहा प्रदर्शन? यहां जानें
UBSE UK Board Result 2025 Download: परिणाम जारी होने पर ऐसे कर सकेंगे चेक
नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
- इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
- अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X