Suicide: दो कॉलेज छात्रों ने 18वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज; जांच जारी
Palghar Student Suicide: पालघर में दो कॉलेज छात्रों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Student Suicide: महाराष्ट्र के पालघर जिले में दो कॉलेज के छात्रों ने एक अधूरी इमारत की 18वीं मंजिल से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात विरार पश्चिम के बोलिंज इलाके में हुई।
अर्नाला सागरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित, शाम घोराई (20) और आदित्य रामसिंह (21), दोनों नालासोपारा के अचोले इलाके के निवासी थे और एक स्थानीय कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्र थे।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
कारणों की जांच जारी
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पाटिल ने कहा, "निर्माण स्थल पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने रात करीब 9.30 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनी और जांच करने पर उसे दो लोगों के शव खून से लथपथ मिले। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया।"
उन्होंने बताया कि उस समय साइट सुनसान थी, क्योंकि मजदूर दिन के लिए चले गए थे।
अधिकारी ने कहा, "आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम व्यक्तिगत और शैक्षणिक तनाव समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है।"
कमेंट
कमेंट X