फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TSBIE Manabadi 1st, 2nd year results 2020 Declared, check at official website

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना इंटर का रिजल्ट पिछली साल की तुलना में रहा कम, लड़कियों ने फिर से मारी बाजी

Thu, 18 Jun 2020 04:57 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 18 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
TSBIE Manabadi 1st, 2nd year results 2020 Declared, check at official website
तेलंगाना स्टेट बोर्ड

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने आज इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस वर्ष करीब 9.65 लाख विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार था। बोर्ड ने 18 मई को इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के लिए भूगोल पेपर- II और आधुनिक भाषा- पेपर II आयोजित किया था। ये पेपर पहले 23 मार्च को होने थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से इनको स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


तेलंगाना इंटर में 60.1 प्रतिशत छात्र प्रथम वर्ष में उत्तीर्ण हुए हैं और 68.86 प्रतिशत छात्र द्वितीय वर्ष में सफल हुए।  प्रथम वर्ष में लड़कियों का पास प्रतिशत 67.74% है, जबकि लड़कों का सफलता प्रतिशत 52.30% है। टीएस इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 68.86% छात्र हुए हैं पास। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.15% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.10% रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएस बोर्ड इंटर प्रथम वर्ष 12वीं का परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले, इस वर्ष कम रहा। पिछले साल जहां प्रथम वर्ष में 66 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, वहीं इस बार पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 60.1 रहा। इंटर द्वितीय वर्ष में इस साल पास प्रतिशत 68.8 फीसदी रहा, वहीं पिछले साल छात्रों का पास प्रतिशत 70.8 था।
इन वेबसाइट्स पर जारी हो सकता है रिजल्ट:

  • tsbie.cgg.gov.in
  • results.cgg.gov.in
  •  manabadi.co.in 

ऐसे करें अपना परिणाम चेक-
  
चरण 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
चरण 3: यहां होम पेज पर परिणाम का लिंक होगा, जिस पर क्लिक करें।
चरण 4: अब अभ्यर्थी होम स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 5: इसके बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed