फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Total 196 Covid19 cases detected in IIT-Madras campus till now

IIT Madras: आईआईटी मद्रास में 13 और कोरोना संक्रमित मिले, कुल संख्या बढ़कर 196 पहुंचीं

Sat, 30 Apr 2022 12:41 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 12:41 PM IST
सार

आईआईटी मद्रास में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक संस्थान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 196 हो गई है। शनिवार को भी 13 नए संक्रमित सामने आए हैं।  

विज्ञापन
Total 196 Covid19 cases detected in IIT-Madras campus till now
IIT Madras - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक संस्थान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 196 हो गई है। शनिवार को भी 13 नए संक्रमित सामने आए हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने इस बात की जानकारी दी। दरअसल, आईआईटी मद्रास में बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। इसके बाद से लगातार हो रही जांच में संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। 

विज्ञापन

कोई भी मामला नए वैरिएंट का नहीं

आईआईटी मद्रास में अब तक कुल पांच हजार से ज्यादा संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल जांच के लिए, लिए गए हैं। इनमें से शनिवार तक 196 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले बुधवार तक रिपोर्ट के अनुसार, परिसर में 171 लोग संक्रमित मिल चुके थे। राज्य सरकार के मुताबिक इन सभी में कोरोना के लक्षण सामान्य हैं और कोई भी मामला नए वैरिएंट का नहीं है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को संस्थान में संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन

राज्य में बुधवार को 77 मामले सामने आए थे

इससे पहले तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के कुल 77 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 34.53 लाख पहुंच गई थी। वहीं, बुधवार को कोरोना के कारण कोई भी नई मौत नहीं दर्ज की गई है। 34 संक्रमित ठीक होकर घर को लौट गए थे। अब कुल ठीक होने वालों की संख्या 34.15 लाख पहुंच गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णण ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना से सावधानी बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed