IIT Madras: आईआईटी मद्रास में 13 और कोरोना संक्रमित मिले, कुल संख्या बढ़कर 196 पहुंचीं
आईआईटी मद्रास में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक संस्थान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 196 हो गई है। शनिवार को भी 13 नए संक्रमित सामने आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में कोरोना संक्रमण के मामले अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक संस्थान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 196 हो गई है। शनिवार को भी 13 नए संक्रमित सामने आए हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने इस बात की जानकारी दी। दरअसल, आईआईटी मद्रास में बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। इसके बाद से लगातार हो रही जांच में संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
कोई भी मामला नए वैरिएंट का नहीं
आईआईटी मद्रास में अब तक कुल पांच हजार से ज्यादा संदिग्ध संक्रमितों के सैंपल जांच के लिए, लिए गए हैं। इनमें से शनिवार तक 196 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले बुधवार तक रिपोर्ट के अनुसार, परिसर में 171 लोग संक्रमित मिल चुके थे। राज्य सरकार के मुताबिक इन सभी में कोरोना के लक्षण सामान्य हैं और कोई भी मामला नए वैरिएंट का नहीं है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को संस्थान में संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए थे।
राज्य में बुधवार को 77 मामले सामने आए थे
इससे पहले तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के कुल 77 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 34.53 लाख पहुंच गई थी। वहीं, बुधवार को कोरोना के कारण कोई भी नई मौत नहीं दर्ज की गई है। 34 संक्रमित ठीक होकर घर को लौट गए थे। अब कुल ठीक होने वालों की संख्या 34.15 लाख पहुंच गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर जे राधाकृष्णण ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना से सावधानी बरतने की अपील की है।
कमेंट
कमेंट X