फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TOSS SSC and Inter Exam Time Table 2026 Released; Board Exams from April 20 in Two Shifts

TOSS Date Sheet 2026: तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी की डेटशीट जारी, 20 अप्रैल से होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

Fri, 20 Feb 2026 03:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 03:42 PM IST
सार

TOSS Date Sheet 2026: तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी ने अप्रैल-मई 2026 में होने वाली एसएससी (10वीं) और इंटर (12वीं) परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 20 से 27 अप्रैल तक दो शिफ्ट में होंगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 28 अप्रैल से 5 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
TOSS SSC and Inter Exam Time Table 2026 Released; Board Exams from April 20 in Two Shifts
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

TOSS SSC, Inter Date Sheet 2026: तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी (TOSS) ने अप्रैल-मई 2026 में होने वाली सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) और इंटरमीडिएट (Inter) बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने डेट शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट telanganaopenschool.org पर प्रकाशित की है।

विज्ञापन


परीक्षाएं ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी। यानी सभी परीक्षाएं लिखित रूप में परीक्षा केंद्र पर आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 28 अप्रैल से 5 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

 

दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं

कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पहले दिन किन विषयों की परीक्षा होगी?

20 अप्रैल 2026 को  कक्षा 10 की परीक्षा के पहले दिन सुबह की शिफ्ट में तेलुगु, तमिल और उड़िया भाषाओं की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर की शिफ्ट में मनोविज्ञान, मराठी और कन्नड़ भाषाओं की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसी तरह कक्षा 12 की परीक्षा के पहले दिन सुबह की शिफ्ट में तेलुगु, उर्दू और हिंदी विषयों की परीक्षा होगी। दोपहर की शिफ्ट में अरबी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की डेटशीट नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन

TOSS SSC Time Table 2026: कक्षा 10वीं की डेटशीट

परीक्षा तिथि सुबह की शिफ्ट (9:00 बजे - 12:00 बजे) दोपहर की शिफ्ट (2:30 बजे - 5:30 बजे)
20 अप्रैल 2026 तेलुगु, तमिल, उड़िया मनोविज्ञान, मराठी, कन्नड़
21 अप्रैल 2026 अंग्रेजी भारतीय संस्कृति और विरासत
22 अप्रैल 2026 गणित बिजनेस स्टडीज
24 अप्रैल 2026 विज्ञान और प्रौद्योगिकी हिंदी
25 अप्रैल 2026 सामाजिक अध्ययन उर्दू
26 अप्रैल 2026 अर्थशास्त्र गृह विज्ञान
27 अप्रैल 2026 सभी व्यावसायिक विषय (थ्योरी 9:00–11:00 बजे; PSTT 9:00-12:00 बजे) सभी व्यावसायिक विषयों की प्रायोगिक परीक्षा (2:30-5:30 बजे; PSTT 2:30-4:30 बजे)

TOSS Inter Time Table 2026: कक्षा 12वीं की डेटशीट

परीक्षा तिथि सुबह की शिफ्ट (9:00 बजे – 12:00 बजे) दोपहर की शिफ्ट (2:30 बजे – 5:30 बजे)
20 अप्रैल 2026 तेलुगु, उर्दू, हिंदी अरबी
21 अप्रैल 2026 अंग्रेजी समाजशास्त्र
22 अप्रैल 2026 राजनीति विज्ञान रसायन विज्ञान, पेंटिंग
24 अप्रैल 2026 कॉमर्स या बिजनेस स्टडीज भौतिकी, मनोविज्ञान
25 अप्रैल 2026 इतिहास गणित, भूगोल
26 अप्रैल 2026 अर्थशास्त्र, मास कम्युनिकेशन, जीव विज्ञान अकाउंटेंसी, गृह विज्ञान
27 अप्रैल 2026 सभी व्यावसायिक विषय (थ्योरी) -
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed