Top Management Colleges: 12 अगस्त को शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) का 2024 संस्करण जारी किया। इस साल हरियाणा के चार संस्थानों ने भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स की सूची में अपनी जगह बनाई है।
यह फ्रेमवर्क भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन पांच प्रमुख मापदंडों के आधार पर करता हैः शिक्षण, सीखना और संसाधन (TLR); अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास (RPC); स्नातक परिणाम (GO); आउटरीच और समावेशिता (OI); और प्रिडिक्शन (PER) प्रबंधन श्रेणी में, भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद ने इस वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है।
2 of 6
Top management colleges
- फोटो : ANI
प्रबंधन विकास संस्थान (Management Development Institute)
प्रबंधन विकास संस्थान शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 470 छात्रों ने न्यूनतम निर्धारित समय के भीतर पीजी (2 वर्षीय कार्यक्रम) से स्नातक किया, जिनमें से 469 को प्लेसमेंट मिला। औसत वेतन 26 लाख रुपये था।
3 of 6
भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक
- फोटो : iimrohtak.ac.in
भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक (Indian Institute of 12 Management Rohtak)
भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 235 छात्रों ने न्यूनतम निर्धारित समय के भीतर स्रातक की उपाधि प्राप्त की और सभी को 18.7 लाख रुपये के औसत वेतन पर रखा गया।
4 of 6
ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
- फोटो : greatlakes.edu.in
ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Great Lakes Institute of Management)
ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में 117 छात्रों ने न्यूनतम निर्धारित समय के भीतर पीजी (2 वर्षीय कार्यक्रम) से स्नातक किया, जिनमें से 92 को प्लेसमेंट मिला। औसत वेतन 10 लाख रुपये था।
5 of 6
बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी
- फोटो : ANI
बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी (BML Munjal University)
बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में, 168 छात्रों ने न्यूनतम निर्धारित समय के भीतर पीजी (2) वर्षीय कार्यक्रम) से स्नातक किया, जिनमें से 122 को प्लेसमेंट मिला। औसत वेतन 7.8 लाख रुपये था
कमेंट
कमेंट X