फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TN SSLC Result 2021 Date And Time Tamil Nadu Class 10 Result Likely On August 23

टीएन एसएसएलसी 2021: टीएनडीजीई कक्षा 10वीं बोर्ड का परिणाम, इस तारीख को होगा जारी

Fri, 20 Aug 2021 04:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 04:45 PM IST
सार

टीएनडीजीई 23 अगस्त, 2021 को टीएन एसएसएलसी परिणाम 2021 की घोषणा करेगा। जिन विद्यार्थी उम्मीदवारों ने तमिलनाडु एसएसएलसी (कक्षा 10वीं) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना परिणाम सरकारी परीक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। 

विज्ञापन
TN SSLC Result 2021 Date And Time Tamil Nadu Class 10 Result Likely On August 23
टीएन 2021 एसएसएलसी कक्षा 10वीं का परिणाम - फोटो : social media

विस्तार

सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE), तमिलनाडु ने कक्षा 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। तमिलनाडु की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टीएनडीजीई 23 अगस्त, 2021 को टीएन एसएसएलसी परिणाम 2021 की घोषणा करेगा।

विज्ञापन

जिन विद्यार्थी उम्मीदवारों ने तमिलनाडु एसएसएलसी (कक्षा 10वीं) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना परिणाम सरकारी परीक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे और 23 अगस्त से अपनी अंकतालिका की ऑनलाइन शीट या स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2021 मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से 30 अगस्त, 2021 तक सक्रिय रहेगा। स्थानीय मीडिया यह जानकारी राज्य परीक्षा निदेशक उषा रानी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिए गए एक बयान के आधार पर प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल के छात्र कक्षा 10वीं की सामान्य परीक्षा मार्च 2021 के लिए अंतरिम अंक प्रमाण - पत्र 23.08.2021 को सुबह 11.00 बजे से 30.08.2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, टीएनडीजीई की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना अपलोड नहीं की गई है। 

ऐसे देख सकेंगे टीएन एसएसएलसी परिणाम 2021

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - tnresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर TN 10वीं या SSLC रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके कंप्यूटर व मोबाइल की स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
  • TN SSLC परिणाम 2021 की देखने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका TN SSLC परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपने कंप्यूटर पर टीएन कक्षा 10वीं का परिणाम डाउनलोड करें।
  • आप अपने स्मार्टफोन पर मार्कशीट का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं। 
  • भविष्य में उपयोग के लिए टीएन 2021 एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम की एक प्रति को सहेज कर रखें।


टीएन 2021 एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम देखने के लिए वेबसाइट


बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं
गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय यानी टीएनडीजीई (TNDGE) ने पहले ही 19 जुलाई को HSLC कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी थी। इस साल, कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed