फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TN CM launches expansion of breakfast scheme to govt aided schools

Nashta Yojana: मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने की नाश्ता योजना का शुभारंभ, सीएम ने बच्चों को परोसा खाना

Mon, 15 Jul 2024 11:01 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 15 Jul 2024 11:01 AM IST
सार

Nashta Yojana: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में नाश्ता योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
TN CM launches expansion of breakfast scheme to govt aided schools
Nashta Yojana - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Nashta Yojana: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत की।

विज्ञापन


तिरुवल्लूर जिले के सेंट ऐनी स्कूल में योजना का उद्घाटन करते हुए स्टालिन ने बच्चों के साथ बैठकर उन्हें खाना परोसा और उनके साथ खाना भी खाया।

योजना का विस्तार दिवंगत मुख्यमंत्री के कामराज की जयंती को भी दर्शाता है, जिसे राज्य सरकार द्वारा 'कालवी वलार्ची नाल' (शिक्षा विकास दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि इस कदम से राज्य भर के 3,995 सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के 2,23,536 बच्चों को लाभ होगा।

जब मुख्यमंत्री ने 15 सितंबर, 2022 को नाश्ता योजना का उद्घाटन किया, तो 1,545 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के 1.14 लाख छात्रों को इस योजना के तहत कवर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अगस्त, 2023 को राज्य भर में योजना के विस्तार के साथ सभी 30,992 राज्य संचालित प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 18.50 लाख छात्रों को पहल के दायरे में लाया गया।


सहायता प्राप्त विद्यालयों को योजना के दायरे में लाने से कुल मिलाकर लगभग 21.87 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। साथ ही यह योजना सरकारी और राज्य सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों दोनों में चालू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed