फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Three crores stuents studied on Swayam online learning portal

शिक्षा मंत्रालय के सर्वे में खुलासा: तीन करोड़ ने ‘स्वयं’ ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल पर की पढ़ाई, तमिलनाडु के छात्र पहले स्थान पर

Sun, 05 Jun 2022 04:22 AM IST
Jeet Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Jun 2022 04:22 AM IST
सार

 शिक्षा मंत्रालय ने मई 2022 में स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल का सर्वे किया था। इसके मुताबिक, जनवरी और जुलाई सत्र में करीब तीन करोड़ उम्मीदवारों ने स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के आधार पर पढ़ाई की है।

विज्ञापन
Three crores stuents studied on Swayam online learning portal
स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल - फोटो : Twitter

विस्तार

उच्च शिक्षण संस्थानों में पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ बहुविषयक विषयों में ज्ञान बढ़ाने के मकसद से शुरू किए गए स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग असपियरिंग माइडंस) ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल पर तीन करोड़ लोगों ने पढ़ाई की है।

विज्ञापन


 इनमें से 11.13 लाख उम्मीदवारों ने मुफ्त पढ़ाई के बाद सर्टिफिकेट भी हासिल किया है। यह खुलासा शिक्षा मंत्रालय के मई 2022 में आयोजित सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। कामकाजी और छात्र पढ़ाई के बाद सर्टिफिकेट पाने के लिए परीक्षा देते हैं ताकि सर्टिफिकेट के साथ 40 फीसदी क्रेडिट उनकी डिग्री में जुड़ सकें। इसमें छात्र, प्रोफेशनल के अलावा गृहिणी भी शामिल हैं। गृहिणी बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे इस कोर्स से अप-टू-डेट हो रही हैं।
विज्ञापन


 शिक्षा मंत्रालय ने मई 2022 में स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल का सर्वे किया था। इसके मुताबिक, जनवरी और जुलाई सत्र में करीब तीन करोड़ उम्मीदवारों ने स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के आधार पर पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वीडियो लेक्चर के अलावा पाठ्यक्रम और पढ़ाई सब मुफ्त उपलब्ध हैं लेकिन यदि किसी छात्र या प्रोफेशनल को सर्टिफिकेट की जरूरत हो तो फिर उसे शुल्क देकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित परीक्षा देनी होती है।

तमिलनाडु पहले तो उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर
देशभर में तमिलनाडु के सबसे अधिक छात्र स्वयं पोर्टल पर पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे, आंध्र प्रदेश तीसरे तो जम्मू कश्मीर चौथे स्थान पर है। वहीं, पंजाब 9वें, हरियाणा 13वें, उत्तराखंड 14, दिल्ली 15वें स्थान पर है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश 22वें, चंडीगढ़ 24वें स्थान पर है।

पर्यावरण विज्ञान, रिसर्च एथिक्स, डिजिटल मार्केटिंग टॉप विषय
स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल पर पर्यावरण विज्ञान, रिसर्च एथिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, अकादमिक राइटिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, कंप्यूटर फंडामेंटल, सप्लाई चैन मैनेजमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशियन टॉप 10 कोर्स हैं। वहीं, टॉप 10 कोर्स में  दाखिला लेने वालों में बीई-बीटेक के छात्र नंबर वन पर हैं। जबकि एमएससी, एमए, एमबीए, बीएससी, पीएचडी, बीकॉम, बीए, एमकॉम उसके बाद हैं।

यूजीसी स्वयं 2021 रेग्युलेशन लागू
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव प्रोफेसर रजनीश जैन ने रविवार को सभी एक हजार से अधिक विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल के कोर्स को अपने क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम में शामिल करने का निर्देश दिया है। इसमें लिखा है कि यूजीसी स्वयं 2021 रेग्युलेशन लागू हो चुका है। उच्च शिक्षण संस्थान छात्र हित में स्वयं को लागू करें। पहले जो 20 क्रेडिट मिलते थे, उसे बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है।


करीब 70 फीसदी  छात्र जुड़े
सर्वे के दौरान दस हजार छात्रों के सर्वे में से करीब 70 फीसदी ने बताया कि वह स्वयं ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल से जुड़े हैं। स्वयं में पढ़ाई करने वाले टॉप 50 विश्वविद्यालयों में जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा के सबसे अधिक छात्र पंजीकृत हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू तीसरे,बीएचयू, हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, राजीव गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पंजाब शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed