दुनिया की टॉप 100 यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस IIT ने बनाई जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी कर दी गई है। दुनिया के शीर्ष 100 यंग यूनिवर्सिटीज में भारत से भी एक संस्थान ने अपनी जगह बनाई है। इस बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) इंदौर को टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 68वां स्थान मिला है। यह जानकारी आईआईटी इंदौर ने खुद जारी की है। बता दें कि पिछले साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भी आईआईटी इंदौर ने अच्छी रैंक हासिल की थी।
क्या है यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग
यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग में उन संस्थानों को शामिल किया जाता है जिनकी स्थापना हुए 50 साल या उससे कम समय हुआ हो। इसमें 60 देशों की ऐसी ही 351 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया था।
किस आधार पर होती है ये रैंकिंग
यंग यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग के लिए कुछ मानकों को आधार बनाया जाता है। हर मानक को एक तय सीमा तक वेटेज दिया जाता है। ये मानक और उनके तय वेटेज कुछ इस तरह हैं :
- टीचिंग - 30%
- रिसर्च - 30%
- साइटेशन - 30%
- इंटरनेशनल - 7.5%
- इंडस्ट्री - 2.5%
आईआईटी इंदौर को मिली ताजा रैंकिंग के लिए भी इन्हीं पांच मानकों को आधार बनाया गया।
देश की 5 अन्य यूनिवर्सिटीज को भी मिली जगह
टाइम्स हायर एजुकेशन यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की पांच अन्य यूनिवर्सिटीज को भी शामिल किया गया है। हालांकि आईआईटी इंदौर के अलावा देश की दूसरी कोई यूनिवर्सिटी टॉप 100 में नहीं आ पाई है। लेकिन ओवरऑल रैंकिंग में आइसर पुणे को 101 से 150 के बीच, आईआईटी गुवाहाटी, भुवनेश्वर और आईआईटी हैदराबाद को 151 से 200 के बीच और आइसर कोलकाता को 201 से 250 के बीच रैंक मिली है।
इन कारणों से आगे बढ़ रहा है आईआईटी इंदौर
आईआईटी इंदौर के डायरेक्टर प्रोफेसर प्रदीप माथुर ने मीडिया से बातचीत में आईआईटी इंदौर के आगे बढ़ने के कुछ महत्वपूर्ण कारणों का जिक्र किया है। ये कारण इस तरह हैं...
- दुनिया के श्रेष्ठ संस्थानों से कठिन चयन प्रक्रिया के बाद चुने गये बेस्ट फैकल्टी मेंबर्स के कारण आईआईटी इंदौर नए संस्थानों की श्रेणी में लगातार आगे बढ़ रहा है।
- साइंस और इंजीनियरिंग में संस्थान के रिसर्च स्कॉलर्स क्वालिटी रिसर्च पर जोर दे रहे हैं।
- यंग यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप पर आना आश्चर्यजनक नहीं है, क्योंकि आईआईटी इंदौर वर्ल्ड रैंकिंग में सभी आईआईटीज में टॉप पर रह चुका है। इसके पहले भी संस्थान का नाम दुनिया के बेस्ट संस्थानों में शामिल होता रहा है।
कमेंट
कमेंट X