फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   This course can be done after 12th from Arts future will be better

आर्ट्स से 12वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स, सुनहरा होगा भविष्य

Thu, 25 Jun 2020 06:31 PM IST
अवधेश कुमार एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 25 Jun 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
This course can be done after 12th from Arts future will be better
study - फोटो : file photo
आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि आर्ट्स से 12वीं की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के पास बेहतर भविष्य बनाने के विकल्प बहुत कम होते हैं, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। आर्ट्स विषय से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों के पास भी आगे की पढ़ाई के लिए कई ऐसे कोर्स के विकल्प हैं, जिनसे उनका भविष्य सुनहरा बन सकता है।
विज्ञापन


अगर आपने आर्ट्स में 12वीं की पढ़ाई की है और ऐसी ही उलझन में उलझे हैं कि कौन सा कोर्स करूं? तो परेशान मत होइए। हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन कोर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करके आर्ट्स से 12वीं पास करने वाले छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं।
विज्ञापन


BALLB / CLAT - आर्ट्स से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप यह कोर्स कर सकते हैं। यह 5 साल का कोर्स है। इसे कम्प्लीट करने के बाद आपको बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री मिलती है। इस कोर्स के बाद आप वकालत में कॅरियर बना सकते हैं। किसी फर्म में बतौर सलाहकार जुड़ सकते हैं। साथ ही इस कोर्स के बाद पीसीएसजे परीक्षा के लिए भी दरवाजे खुल सकते हैं, जो आपकी पढ़ाई और तैयारी पर निर्भर करता है। CLAT की परीक्षा पास करके आप देश के सर्वोत्तम लॉ यूनिवर्सिटीज व कॉलेजेस में दाखिला पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


NDA - 12वीं के बाद NDA एग्जाम्स देकर आप एक बेहतरीन जीवन का चुनाव कर सकते हैं। इसमें जोश के साथ-साथ होश की भी आवश्यकता होती है। आर्ट्स वाले बच्चे NDA में आर्मी के लिए एलिजिबल होते हैं। तो अगली बार जब भी आपको इसका फॉर्म भरने का मौका मिले तो पात्रता जांच कर जरूर इसमें आवेदन करें। ये बिल्कुल न सींचे की इसको केवल साइंस वाले विद्यार्थी ही भर सकते हैं। 

AIR Force -  आर्ट्स  बैकग्राउंड के बच्चो के लिए AIR FORCE Y ग्रुप की परीक्षा होती हे जो ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल एयरमैन का चुनाव करती है।

आर्ट्स से 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के लिए खुलते हैं रास्ते

12वीं आर्ट्स से करने वाले छात्र सरकारी नौकरी का रास्ता चुन सकते हैं। इसके लिए आपको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आर्ट्स से 12वीं के छात्र सेना से लेकर बैंकिग एग्जाम तक की तैयारी कर सकते हैं। क्लर्क की नैकरी के लिए SSC, RRB, IBS और इंश्योरेंस एग्जाम की तैयारी तक शामिल हैं।

लैंग्वेज ऑनर्स- 12वीं आर्ट्स से करने वाले स्टूडेंट्स को यह कोर्स सुनहरे भविष्य का मौका देता है। देश में कई विश्वविद्यालय लैंग्वेज कोर्स में ऑनर्स की डिग्री देते हैं। किसी विदेशी भाषा में ऑनर्स करने के बाद कई अच्छी नौकरी के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा स्वतंत्र रूप से आप बतौर ट्रांसलेटर काम कर सकते हैं। कुल मिलाकर लैंग्वेज ऑनर्स करने के बाद आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

इवेंट मैनेजमेंट- इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की डिमांड देश में लगातार बढ़ रही है। आर्ट्स से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स इवेंट मैनेजमेंट के डिग्री कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। यह कोर्स तीन साल का होता है।

बीएफए- बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स तीन साल का ग्रेजुएशन कोर्स है। अगर आपको पेंटिंग, म्यूजिक, डांस या फोटोग्राफी का शौक है और कुछ अलग करना चाहते हैं, तो इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन- 12वीं आर्ट्स से करने वाले छात्र यह कोर्स भी कर सकते हैं। अगर आपको लिखने का शौक है और कुछ नया करने की चाहत रखते हैं, तो इसमें एडमिशन लें।

बीबीए- अगर मैनेजमेंट की फील्ड में कॅरियर बनाना चाहते हैं, तो आप बीबीए कर सकते हैं। यह तीन साल का ग्रेजुएशन कोर्स है। इसके बाद आप एमबीए कर सकते हैं। मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स करना भी फायदेमंद रहेगा। हालांकि, लोगों में ऐसी अवधारणा है कि सिर्फ कॉमर्स के स्टूडेंट्स बीबीए कर सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। आर्ट्स का छात्र भी बीबीए कर सकता है।

BSW- बैचलर ऑफ सोशल वर्क कोर्स करके भी आर्ट्स से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स अपना भविष्य संवार सकते हैं। तीन साल के इस बैचलर कोर्स के बाद आप MSW, यानी मास्टर ऑफ सोशल वर्क कर सकते हैं। सोशल वर्क का कोर्स करने वालों की काफी डिमांड रहती है। उन्हें एनजीओ में अच्छी सैलरी पर नौकरी मिल जाती है।

ये कोर्स भी कर सकते हैं

12वीं आर्ट्स से करने वाले छात्र डिजास्टर मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, ट्रैवेल ऐंड टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी, ज्वेलरी डिजाइनिंग और ग्राफिक डिजानिंग जैसे कोर्स भी कर सकते हैं।


Safalta.com के साथ आप CLAT , IIT JEE , NEET , NDA ,air force , SSC , RRB , BAnk , Police आदि जैसे कई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं जहां आपको न सिर्फ बेहतरीन पाठ्क्रम मिलेगा बल्कि उच्च कोटि के शिक्षक भी मिलेंगे। ये शिक्षक खुद सीनियर फैकल्टीज भी हैं, इनमे अधिकतर शिक्षक IITians, Doctors  हैं व कई सरकारी व सेना के एग्जाम को भी पास कर चुके हैं। इनके पास सालों का अनुभव भी है और इनके पढ़ाए हुए हजारों विद्यार्थी न सिर्फ सरकारी बल्कि IIT, Medical, NDA, AIRFORCE  जैसी कई परीक्षाओं में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर अपना व अपने माता पिता का भी नाम रोशन कर चुके हैं। हम बच्चो को उच्च कोटि की शिक्षा बेहद कम फीस में मोहिया कराते हैं। ऑनलाइन शिक्षा जगत में Safalta.com एक उत्कृष्ट नाम है। अगर आप भी ऊपर बताए गए किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज ही वेबसाइट को विजिट करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed