{"_id":"670a40b776f788d3f90c2d57","slug":"these-govt-schools-have-created-a-different-identity-in-the-country-one-has-to-give-an-exam-for-admission-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Govt Schools: इन सरकारी स्कूलों ने देश में बनाई अलग पहचान, प्रवेश के लिए देना पड़ता है इम्तिहान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Govt Schools: इन सरकारी स्कूलों ने देश में बनाई अलग पहचान, प्रवेश के लिए देना पड़ता है इम्तिहान
Sat, 12 Oct 2024 02:56 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:56 PM IST
सार
Govt Schools: कम फीस और बेहतरीन शिक्षा स्तर वाले इन सरकारी स्कूलाें में अपने बच्चे का दाखिला कराने का ख्याल हर अभिभावक के मन में जरूर आता है। इन स्कूलों के बच्चे किसी भी मायने में किसी निजी स्कूल के बच्चों से कम नहीं है।
विज्ञापन
सरकारी विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Govt Schools: सरकारी विद्यालयों को लेकर लोगों की अलग धारणाएं बनी हुई हैं। सरकारी स्कूलों की छवि सुधार के लिए सरकार भी काफी काम कर रही है। लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे हर वर्ग के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिल पाए। यहां कुछ स्कूल ऐसे भी जहां प्रवेश के लिए मारामारी भी रहती है। ये भारत के टॉप सरकारी स्कूलों में से एक है। यहां शिक्षा का स्तर, परिणाम प्रतिशत काफी बेहतर है। जो किसी भी निजी स्कूल को टक्कर दे सकता है।
केंद्रीय विद्यालय, राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दिल्ली और सैनिक स्कूल देश के अच्छे सरकारी स्कूलों की सूची में टॉप पर आते हैं। अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए काफी मशक्कत भी करते हैं। कई स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया तो कही प्रवेश परीक्षा होती है। खास बात तो ये है कि इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए अभिभावकों को भारी भरकम फीस नहीं भरनी पड़ती।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय, राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दिल्ली और सैनिक स्कूल देश के अच्छे सरकारी स्कूलों की सूची में टॉप पर आते हैं। अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए काफी मशक्कत भी करते हैं। कई स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया तो कही प्रवेश परीक्षा होती है। खास बात तो ये है कि इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए अभिभावकों को भारी भरकम फीस नहीं भरनी पड़ती।
विज्ञापन
Trending Videos
केंद्रीय विद्यालय
पूरे देश में कुल 1250 केंद्रीय विद्यालय संगठन के संचालित हैं। इनकी ब्रांच विदेश में भी हैं, काठमांडू, मॉस्को और तेहरान में भी केंद्रीय विद्यालय का संचालन भारत सरकार के केंद्रीय विद्यालय संगठन के जरिए किया जाता है। बता दें कि ये देश में सर्वाधिक ब्रांच वाला स्कूल है। इस स्कूल में कक्षा एक में लॉटरी के जरिए प्रवेश मिलता है। इसके हर स्कूल की एक कक्षा में बच्चों की संख्या समान होती है, यहां तक कि प्रतिदिन हर स्कूल में पढ़ाया जाने वाला पाठ्यक्रम भी समान ही होता है। केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा का तरीका अलग ही है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X