IIT से कम नहीं हैं ये संस्थान, जेईई एडवांस्ड के स्कोर पर मिलेगा दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) देने वाले अधिकांश अभ्यर्थी की चाहत होती है कि उसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में दाखिला मिले। लेकिन ये संभव नहीं है। क्योंकि आईआईटी में सीटों की संख्या काफी कम है। जबकि जेईई देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में होती है। ऐसे में कुछ हजार अभ्यर्थियों को ही आईआईटी में दाखिला मिल पाता है। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि अन्य अभ्यर्थियों का करयिर बेहतर नहीं हो सकता। इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान माना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे संस्थान हैं, जो गुणवत्ता और अच्छे करियर के मामले में आईआईटी से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं, ये संस्थान जेईई एडवांस्ड के स्कोर पर दाखिला भी लेते हैं। हम आगे बता रहे हैं ऐसे संस्थानों के नाम...
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरू
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) - इसकी शाखाएं भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति और ब्रह्मपुर में हैं
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST), तिरुवनंतपुरम
- राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT), रायबरेली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी, विशाखापत्तनम
ये सभी संस्थान दाखिले के लिए अपना अलग कट-ऑप जारी करते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों के लिए आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड क्वालिफाई करना जरूरी होता है।
बता दें कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड के नतीजों की घोषणा 14 जून 2019 को की गई थी। अभी ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा काउंसलिंग की प्रक्रिया भी जारी है। इस बार करीब 11.47 लाख अभ्यर्थी जेईई मेन में शामिल हुए थे। इनमें से करीब 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए रजिट्रेशन कराया था। मुंबई के कार्तिकेय गुप्ता ने जेईई एडवांस्ड 2019 में देशभर में पहली रैंक हासिल की थी। उन्हें 346 अंक मिले थे। जेईई मेन 2019 में कार्तिकेय गुप्ता को 18वीं रैंक मिली थी।
कमेंट
कमेंट X